38वें राष्ट्रीय खेल: योगासन में उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता
38th National Games, लखनऊ, 4 फरवरी 2025: उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश की योगासन टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में सिमरन, आर्यांशी, इंदु, साक्षी और कनिका की टीम ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।
अल्मोड़ा में आयोजित इस स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। योगासन प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश अब तक एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर कुल मिलाकर पांचवें स्थान पर है।
टीम कोच और पदाधिकारियों की सराहना
उत्तर प्रदेश योगासन टीम की इस सफलता में कोच मालविका बाजपेई और मैनेजर नेहा शेरोन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा. आनंदेश्वर पाण्डेय ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष आचार्यश्री डॉ. यश पाराशर, और महासचिव रोहित कौशिक ने भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की।
उत्तर प्रदेश की पदक तालिका में शानदार प्रगति
उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष आचार्यश्री डॉ. यश पाराशर ने कहा कि यह प्रदेश के लिए योगासन खेल में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और भविष्य में इससे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल बना चौथी वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे कप का ओवरऑल चैंपियन
राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश अब तक 6 स्वर्ण, 5 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 17 पदक जीतकर पदक तालिका में 11वें स्थान पर पहुंच गया है।