Baghpat Accident: मचान गिरने से 5 की मौत, घायलों को रिक्शे-ठेले से पहुंचाया गया अस्पताल, चीख-पुकार से गूंजा माहौल
Baghpat Accident: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में जैन समाज के एक धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व में लकड़ी का मचान अचानक गिर जाने से बड़ा संकट खड़ा हो गया।
बागपत हादसा: जानें अब तक का पूरा घटनाक्रम
Baghpat Accident: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में जैन समाज के एक धार्मिक आयोजन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व में लकड़ी का मचान अचानक गिर जाने से बड़ा संकट खड़ा हो गया।
इस हादसे में मचान के नीचे कई श्रद्धालु दब गए। अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया गया।
रिक्शे-ठेले से ले गए घायलों को अस्पताल
मौके पर एंबुलेंस देरी से पहुंची, जिस कारण लोगों ने घायलों को ई-रिक्शा और ठेलों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। चारों ओर चीख-पुकार मची हुई थी, और लोग अपने परिजनों को ढूंढते नजर आए।
प्रशासन ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सहित प्रशासन के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि आयोजन के लिए अनुमति ली गई थी और यह कार्यक्रम लंबे समय से होता आ रहा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, और हादसे के कारणों की जांच हो रही है।
जैन कॉलेज फील्ड में हुआ हादसा
यह घटना जैन कॉलेज के मानस्तंभ परिसर में हुई। मचान गिरने के बाद कई लोग उसके नीचे दब गए। हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग जमीन पर घायल अवस्था में पड़े दिखाई दे रहे हैं। परिजन अपनों की खोज में इधर-उधर भागते नजर आए।
सीएम योगी का बयान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
इलाज जारी, 20 को मिली छुट्टी
घायलों में से 40 लोगों का इलाज चल रहा था, जिनमें से 20 को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। शेष 20 लोगों का इलाज अभी जारी है। प्रशासन ने बताया कि हादसे की पूरी जांच के बाद ही इसके कारणों का पता लगाया जाएगा।