बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, आईपीएस असीम अरुण को कन्नौज से टिकट ( BJP released second list for UP elections, candidates decided on 85 more seats )
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने 85 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। जिनमे से 15 महिला उम्मीदवारों को जगह मिली है एवं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आयी अदिति सिंह को रायबरेली सदर से टिकट दिया गया। कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी ( Bhartiya Janta party ) में शामिल हुए पूर्व आईपीएस असीम अरुण ( Asim Arun कानपुर पुलिस कमिश्नर) को भी कन्नौज से टिकट दिया गया है।
इसके साथ ही नीलिमा कटियार को कल्याणपुर विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। बहुजन समाजवादी पार्टी ( बीएसपी )छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ( Bhartiya Janta Party) में आए रामवीर उपाध्याय को सादाबाद से टिकट दिया गया है.
UP elections 2022: Full list of BJP candidates