Delhi BJP Manifesto: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का संकल्प पत्र पार्ट 2 जारी
Delhi BJP Manifesto (भाजपा का संकल्प पत्र पार्ट 2): दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को संकल्प पत्र पार्ट 2 घोषित कर दिया है। भाजपा का संकल्प पत्र तीन चरणों में जारी किया जा रहा है। संकल्प पत्र पार्ट 1 बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया था। वही आज सांसद अनुराग ठाकुर ने भाजपा के संकल्प पत्र का भाग 2 जारी किया। इस संकल्प पत्र में कई वादे किए गए हैं।
IIT Baba Abhay Singh: क्यों अचानक गायब हो गए थे IIT बाबा?
भाजपा के संकल्प पत्र पार्ट-2 में छात्रों, टैक्सी चालकों और कामगारों के लिए चुनावी ऐलान किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम स्वास्थ्य,यातायात, बिजली, पानी और परिवहन आदि से जुड़ी समस्याओं को हल करेंगे। उन्होंने कहा जब हम विकसित भारत की कल्पना करते हैं तो विकसित दिल्ली की एक अहम भूमिका है। विकसित दिल्ली संकल्प पत्र 2025 के संबंध में अनुराग ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आपके सामने पहले अपनी बात रखी थी। आज उसके दूसरे भाग को लेकर मैं आपके सामने आया हूं।
भाजपा के संकल्प पत्र पार्ट- 2 की प्रमुख बातें
- सरकारी शिक्षण संस्थानों में दिल्ली के जरूरतमंद छात्रों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा
- आप सरकार के कुशासन और भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति एवं SIT का गठन
- तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए एससी के छात्रों को बीआर अंबेडकर स्टाइपेंड योजना के तहत ₹1000 प्रति माह का स्टाइपेंड।
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15,000 की वित्तीय सहायता और दो बार के यात्रा व आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति।
- ऑटो टैक्सी चालकों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा एवं वाहन बीमा और उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति।
- घरेलू कामगारों के लिए वेलफेयर बोर्ड, 10 लाख का जीवन बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा, उनके बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और 6 महीने की पेड मैटरनिटी लीव।
- पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों की संख्या होगी दुगनी।
- दिल्ली की जनता की समस्याओं का समाधान।
Svamitra Scheme: पीएम मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड किए वितरित
इससे पहले भाजपा ने संकल्प पत्र के पहले चरण में गरीबों और महिलाओं के लिए घोषणाएं की गई थी। संकल्प पत्र पार्ट 1 में महिलाओं को प्रतिमा ₹2500, गरीब महिलाओं को सिलेंडर में 500 की सब्सिडी, गर्भवती महिलाओं को ₹2100 गरीब परिवारों को होली दिवाली पर एक सिलेंडर मुफ्त और अटल कैंटीन योजना के तहत झुग्गी झोपड़ी वालों को ₹5 में भोजन उपलब्ध कराने जैसी घोषणाएं की गई थी।