April 23, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Delhi Election 2025, AAP Manifesto: Aam Aadmi Party ने जारी किया घोषणा पत्र, जानिए Kejriwal की 15 गारंटियां

Delhi Election 2025, AAP Manifesto: 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र में 15 गारंटी दी गई है।

घोषणा पत्र जारी करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दूसरी पार्टियां चुनाव में जो घोषणाएं करती हैं वह चुनावी जुमले होते हैं। हमने गारंटी शब्द का प्रयोग करना शुरू किया तो इन्होंने भी ऐसा ही किया। लेकिन भाजपा कांग्रेस या दूसरी पार्टियों ने गारंटी शब्द को बर्बाद कर दिया। अब यह अरविंद केजरीवाल की पक्की वाली गारंटी है। घोषणा पत्र जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल कहा कि केजरीवाल 15 गारंटी अगले 5 साल में पूरी करेगा।

BJP Manifesto 3: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र- 3

AAP की दिल्ली वालों के लिए 15 पक्की गारंटियां हैं –

  1. महिला सम्मान योजना के तहत हर महिला को प्रत्येक महीने 21 हजार रुपए।
  2. संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गों को फ्री इलाज की सुविधा।
  3. बेरोजगारी की समस्या को दूर करेंगे।
  4. दिल्ली के सभी घरों में सातों दिन 24 घंटे साफ पीने का पानी मिलेगा।
  5. सभी छात्रों के लिए मुफ्त बस यात्रा और मेट्रो किराए में 50 फीसदी की छूट।
  6. डॉक्टर अंबेडकर छात्रवृत्ति योजना दी जाएगी।
  7. यूरोप की तर्ज पर दिल्ली की सड़कें बनाई जाएगी।
  8. यमुना को स्वच्छ करेंगे।
  9. ऑटो वालों और ई-रिक्शा चालकों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद देंगे, बच्चों को मुफ्त शिक्षा और चालकों के लिए 10 लाख रुपए का जीवन बीमा और 5 लाख का दुर्घटना बीमा देंगे।
  10. नए राशन कार्ड बनवाने का विकल्प भी दिल्ली सरकार खोलेगी।
  11. स्वतंत्र सुरक्षा गार्ड्स की नियुक्ति और रखरखाव के लिए RWA को विशेष फंड दिया जाएगा।
  12. सभी बंद और पुरानी सीवेज लाइनों को बदला जाएगा।
  13. पुजारियों और ग्रंथियों को 18,000 रुपए प्रतिमाह।
  14. किराएदारों के लिए मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी की योजना लागू की जाएगी।
  15. गलत बढ़े हुए पानी के बिल माफ होंगे।