February 15, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Headlines (21 October 2023): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

News Headlines (21 October 2023): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में
– मिशन गगनयान (Gaganyaan Mission) का पहला उड़ान परीक्षण सफल
– सीएम योगी ने लखनऊ में देश के पहले नौसेना संग्रहालय की रखी आधारशिला
– पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने देश शहीदों को श्रद्धांजलि
– केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस पर आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुलिस शहीदों को दी श्रद्धांजलि
– केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने लांच की “कस्तूरी कॉटन भारत” की वेबसाइट
– रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में पहले सैन्य विरासत महोत्सव का किया उद्घाटन
– सीएम योगी आज से 2 दिन के अयोध्या दौरे पर रहेंगे
– अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का पुतिन को लेकर बड़ा बयान
– जय श्री राम मामले में बच्चों को मंच से उतरने को लेकर बड़ी कार्रवाई
– उमेश पाल हत्याकांड में फरार 6 आरोपियों के संपत्ति की जाएगी कुर्क
– यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा

Daily Hindi news Headlines_Gaganyaan Mission Isro_What is gaganyaan mission in hindi

मिशन गगनयान का पहला उड़ान परीक्षण सफल

मिशन गगनयान का पहला उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक हो गया है। गगनयान के क्रू मॉडल की सफल लॉन्चिंग हुई। इसकी लांचिंग श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष केंद्र से की गई।

सीएम योगी ने लखनऊ में देश के पहले नौसेना संग्रहालय की रखी आधारशिला

लखनऊ में देश का पहला नौसेना शौर्य संग्रहालय बनने जा रहा है। यह संग्रहालय गोमती नदी के तट पर 37200 वर्ग मीटर में 23 करोड़ की लागत से बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इसके निर्माण कार्य परियोजना का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस संग्रहालय में नौसेना से रिटायर्ड युद्धपोत, आईएनएस गोमती और उससे संबंधित उपकरण, मिसाइल, युद्धपोत, टॉरपीडो आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। यह संग्रहालय नौसेना से संबंधित देश का पहला संग्रहालय होगा जहां पर 500 साल पहले के युद्ध पोतों और जलयानो को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही नौसेना से जुड़े अन्य उपकरणों को भी रखा जाएगा। संग्रहालय में नौसेना का इतिहास देखने को मिलेगा।

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम योगी ने देश शहीदों को श्रद्धांजलि

आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्तव्य पालन के दौरान अपनी प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर कर्मियों की स्मृति में प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले स्मृति दिवस कार्यक्रम में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस पर आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुलिस शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री अजय कुमार मिश्रा और केंद्रीय गृह सचिव सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थिति थे।इस अवसर पर अपने संबोधन में अमित शाह ने आजादी के बाद से देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले 36,250 पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने लांच की "कस्तूरी कॉटन भारत" की वेबसाइट

केंद्रीय कपड़ा वाणिज्य एवं उद्योग उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने आज कस्तूरी कॉटन भारत की वेबसाइट https://kasturicotton.texprosil.org लॉन्च की। यह वेबसाइट इस पहल पर आवश्यक जानकारी और अपडेट के लिए एक डिजिटल मंच प्रदान करती है और कस्तूरी कॉटन भारत ब्रांड का उत्पादन करने के लिए जिनर्स के लिए पंजीकरण प्रक्रिया और इसकी प्रक्रियाओं पर प्रकाश डालती है जो ब्रांडेड भारतीय कपास को अद्वितीय बनती हैं।कस्तूरी कॉटन भारत कपड़ा मंत्रालय, भारतीय कपास निगम, व्यापार निगम और उद्योग की एक संयुक्त पहल है।

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में पहले सैन्य विरासत महोत्सव का किया उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 21 अक्टूबर 2023 को नई दिल्ली में भारतीय सैन्य विरासत महोत्सव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया। दो दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य बातचीत कला नृत्य के माध्यम से सदियों से विकसित भारत की समृद्ध सैन्य संस्कृति और विरासत का जश्न मनाना है। यह मुख्य रूप से प्रख्यात विद्वानों अभ्यासकर्ताओं और सेवारत और सेवानिवृत अधिकारियों द्वारा पैनल चर्चा के माध्यम से विभिन्न समझ और दृष्टिकोण को सामने लाएगा।

सीएम योगी आज से 2 दिन के अयोध्या दौरे पर रहेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से 2 दिन तक अयोध्या दौरे पर रहेंगे। आज 3:30 बजे योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे पहुंचे जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। इसके बाद राम जन्म भूमि पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इसके बाद आयुक्त सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संतों से मुलाकात करेंगे और नए बस अड्डे से बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का पुतिन को लेकर बड़ा बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने फिलीस्तीन उग्रवादी संगठन हमास और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर बड़ा बयान दिया है। जो बिडेन ने कहा कि “हम हमास जैसे आतंकियों और पुतिन जैसे तानाशाह को जीतने नहीं देंगे। इसराइल और यूक्रेन का अपने-अपने युद्ध में विजय होना अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम है।” बाइडेन ने दोनों देशों को दी जा रही अमेरिकी मदद को जायज ठहराया।

जय श्री राम मामले में बच्चों को मंच से उतरने को लेकर बड़ी कार्रवाई

मंच से बच्चे को उतारे जाने पर कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मंच से जय श्री राम का नारा लगाने वाले बच्चों को प्रोफेसर ने मंच से उतार दिया था, जिस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉलेज प्रशासन में प्रोफेसर ममता गौतम और प्रोफेसर श्वेता शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।

उमेश पाल हत्याकांड में फरार 6 आरोपियों के संपत्ति की जाएगी कुर्क

उमेश कल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन समेत 6 लोगों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इस मामले में मुनादी की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। धूमनगंज थाना पुलिस को कोर्ट से शाइस्ता समेत 6 लोगों की संपत्ति कुर्क करने की अनुमति मिली है। फरार तीनों शूटरों की संपत्ति भी कुर्क होगी।

यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर शनिवार सुबह उस वक्त हड़कांप मच गया जब एक वैन में तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में आठ लोग सवार थे। पांच की मौके पर मौत हो गई है और 30 बच्चे गंभीर रूप से घायल है। सभी वैन सवार दिल्ली से झारखंड जा रहे थी।

देखिये कैसे इसरों ने गगनयान मिशन परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया ?