Mahakumbh 2025: 144 साल बाद पूर्ण महाकुंभ, बन रहे दुर्लभ संयोग
वर्ष 2025 में प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ कई दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस महाकुंभ में जहां मेले का विस्तार हो रहा है तथा मेला क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है वही इस बार का महाकुंभ अक्षय पुण्य का लाभ देने वाला है। क्योंकि 2025 में 144 वर्ष बाद पूर्ण महाकुंभ का दुर्लभ संयोग बना रहा है।
Mahakumbh 2025, पूर्ण महाकुंभ: वर्ष 2025 में प्रयागराज में लगने वाला महाकुंभ कई दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस महाकुंभ में जहां मेले का विस्तार हो रहा है तथा मेला क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है वही इस बार का महाकुंभ अक्षय पुण्य का लाभ देने वाला है। क्योंकि 2025 में 144 वर्ष बाद पूर्ण महाकुंभ का दुर्लभ संयोग बना रहा है।
Mahakumbh 2025: महाकुंभ क्या है? यह कब और कहां लगता है? इसके पीछे क्या है पौराणिक मान्यता?
क्या है पूर्ण महाकुंभ ?
महाकुंभ प्रत्येक 12 वर्ष के बाद लगता है। वही हरिद्वार और प्रयागराज में प्रत्येक छः वर्ष के बाद अर्ध कुंभ का आयोजन किया जाता है। इसी प्रकार 12-12 के 12 चरण पूरे होने पर जो कुंभ लगता है उसे पूर्ण महाकुंभ कहा जाता है। अर्थात 12 वर्ष पर लगने वाला महाकुंभ जब 12 बार लगता है तब 144 वर्षों के अंतराल पर पूर्ण महाकुंभ का दुर्लभ संयोग बनता है। साधु संतों और ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि योग, लग्न, ग्रह और तिथि जब अनुकूल हो तो यह दुर्लभ संयोग बनता है।
Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 में Prayagraj के ये सात पक्के घाट पर्यटकों को करेंगे आकर्षित
कब लगता है पूर्ण महाकुंभ ?
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार प्रयागराज की पावन भूमि पर प्रत्येक 12 वर्ष के अंतराल पर महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। जब देवगुरु बृहस्पति शुक्र की राशि में गोचर करते हैं तथा जब सूर्य देव मकर राशि में गोचर करते हैं उस समय बृहस्पति की नवम दृष्टि सूर्य देव पर पड़ती है और यह अवधि परम पुण्य कारक होती हैं।
Maha Kumbh 2025 Updates: महाकुंभ 2025 की अभेद्य सुरक्षा के लिए बनाया जाएगा सुरक्षा चक्रव्यूह
प्रत्येक 12 वर्ष के अंतराल पर महाकुंभ तब लगता है जब बृहस्पति अपनी 12 राशियों की यात्रा करने के बाद पुनः वृष राशि में आते हैं। इसी प्रकार जब बृहस्पति का वृष राशि में गोचर 12 बार पूर्ण हो जाता है अर्थात बृहस्पति के गोचर का वृष राशि में 12 चक्र पूर्ण हो जाता है तब इस कुंभ को पूर्ण महाकुंभ कहा जाता है।
Maha Kumbha 2025: महाकुंभ 2025 में अखाड़ों का होगा ‘राजसी स्नान’, ‘शाही’ शब्द का इस्तेमाल खत्म
वर्ष 2025 में प्रयाग में संगम के तट पर पूर्ण महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आरंभ पौष पूर्णिमा (13जनवरी) से होगा और समापन 26 फरवरी, महाशिवरात्रि को होगा।
Official Website Of Mahakumbh 2025: https://kumbh.gov.in/