BJP Manifesto 3: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया BJP का संकल्प पत्र- 3
BJP Manifesto 3: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा भाग जारी कर दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना संकल्प पत्र तीन भागों में जारी किया है। संकल्प पत्र पार्ट- 1 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया था। वही संकल्प पत्र पार्ट- 2 पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा जारी किया गया था। भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा और अंतिम भाग आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जारी किया।
Republic Day (26 January): क्यों खास है 76 वां गणतंत्र दिवस? इस गणतंत्र दिवस की क्या है थीम ?
संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली 2025 विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र का अंतिम हिस्सा जारी करने के लिए मैं आप सबके सामने उपस्थित हुआ हूं।
क्या है भाजपा के संकल्प पत्र- 3 में ?
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र- 3 में कई वादे किए गए हैं। इसमें यमुना रिवर फ्रंट के विकास, युवाओं को 50,000 सरकारी नौकरी की बात कही गई है। इस संकल्प पत्र में रेहड़ी – पटरी वालों को आर्थिक मदद का भी वादा किया गया है। आईए जानते हैं संकल्प पत्र 3 की प्रमुख बातें-
- युवाओं को 50,000 सरकारी नौकरी
- दिल्ली में 5 लाख तक का फ्री इलाज
- यमुना रिवर फ्रंट का विकास
- दिल्ली की सील दुकाने 6 महीने के अंदर फिर से खुलवाने का वादा।
- निर्माण श्रमिकों को टूल किट प्रोत्साहन के लिए 10,000, 3 लाख का तक का ऋण, 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा और 10 लाख तक का जीवन बीमा।
- टेक्सटाइल वर्कर्स को 10 लाख तक का जीवन बीमा, 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा और 15,000 का टूल किट प्रोत्साहन।
- गिग वर्कर्स को 10 लाख तक का जीवन बीमा और 5 लाख तक का दुर्घटना बीमा।
- मान्यता प्राप्त मीडिया कर्मियों और वकीलों को 10 लाख तक का जीवन बीमा और 10 लाख तक स्वास्थ्य और वह दुर्घटना बीमा।
- 17,000 अनाधिकृत कॉलोनी के लोगों को मालिकाना हक।
- भव्य महाभारत कॉरिडोर करेंगे विकसित।
- 13,000 बसों को ई बसों में बदलेंगे।
Todays News Headlines (25 January 2025): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में
केजरीवाल सरकार पर साधा निशाना
अपने संबोधन में अमित शाह ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं जो वादा करते हैं लेकिन उन्हें पूरा नहीं करते हैं। अमित शाह ने केजरीवाल के डुबकी वाले बयान पर चुटकी लेते हुए कहा केजरीवाल जी ने कहा था कि 7 साल में मैं यमुना को एकदम शुद्ध कर दूंगा और दिल्ली वालों के सामने यमुना में डुबकी लगाऊंगा। केजरीवाल जी को मैं याद दिलाना चाहता हूं कि केजरीवाल जी दिल्ली की जनता आपकी उस विश्व प्रसिद्ध डुबकी की राह देख रही है कि आप डुबकी कब लगाएंगे।