February 16, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38th National Games: यूपी एथलेटिक्स टीम की घोषणा, शिवपाल और पारुल बने कप्तान

38th National Games: यूपी एथलेटिक्स टीम की घोषणा, शिवपाल और पारुल बने कप्तान

1737022079 image2

38th National Games: उत्तराखंड में आयोजित होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तर प्रदेश की एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी गई है। पुरुष टीम की कमान शिवपाल सिंह को सौंपी गई है, जबकि महिला टीम की कप्तान पारुल चौधरी होंगी। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि टीम के कोच के रूप में बाबा दीन चौधरी, बीआर वरुण, रमेश यादव और गौरव त्यागी की नियुक्ति की गई है। वहीं, टीम मैनेजर की जिम्मेदारी शिवा नंद नायक, संदीप कुमार सिंह और विनीता बाजपेयी को दी गई है।

देहरादून में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स स्पर्धाएं 8 से 12 फरवरी के बीच संपन्न होंगी।

पुरुष टीम:

  • कप्तान: शिवपाल सिंह
  • खिलाड़ी: सचिन यादव, रोहित यादव (जैवलिन थ्रो), प्रिंस कुमार, अहसन (1500 मीटर), आर्यन त्यागी (शॉटपुट), अवनीश, कुलदीप कुमार (पोल वॉल्ट), मो. शाहबान, मो. नदीम, मुकुल (हैमर थ्रो), शहनवाज खान, आदित्य कुमार सिंह (लंबी कूद), ऋत्विक चौधरी (400 मीटर), ऋत्विक चौधरी, अनिकेत पंवार (4×400 मिक्स्ड रिले), कमल सिंह (डेकाथलॉन), लक्ष्य (200 मीटर), सूरज पाल, शाहरुख खान (3000 मीटर स्टीपल चेज), दिव्यांशु कुमार (10,000 मीटर), राम बाबू, धनंजय यादव (पैदल चाल)।

महिला टीम:

  • कप्तान: पारुल चौधरी
  • खिलाड़ी: रेबी पाल, बबली वर्मा (3000 मीटर स्टीपल चेज), ख्याति माथुर, मानसी (ऊंची कूद), दीपांशी सिंह (लंबी कूद), सलोनी (जैवलिन थ्रो), सुनीता देवी (5000 मीटर), नीतिका वर्मा (डिस्कस थ्रो), नेहा पंवार, विनीता गुर्जर (1500 मीटर), राखी (800 मीटर), प्राची, रूपल (400 मीटर), तान्या चौधरी, नंदिनी, अनुष्का यादव (हैमर थ्रो), मुनीता प्रजापति, रेशमा पटेल, प्रियंका गोस्वामी (पैदल चाल), कविता यादव, अमृता पटेल (10,000 मीटर), सोनम (ट्रिपल जंप), रूपल, प्राची (4×400 मिक्स्ड रिले), साक्षी शर्मा (जैवलिन थ्रो), विधि (शॉटपुट)।

Read: Latest Sport news In Hindi

राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। अब देखना होगा कि प्रतियोगिता में वे कैसा प्रदर्शन करते हैं।