Interesting Facts About Indian Constitution Day 

JANPANCHAYAT

JANPANCHAYAT

 'भारतीय संविधान दिवस' प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है, जिसे ‘राष्ट्रीय कानून दिवस’ के रूप में भी जाना जाता है।

JANPANCHAYAT

संविधान दिवस मनाने की परंपरा बहुत पुरानी नहीं है। इसकी शुरुआत तब हुई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2015 को मुंबई में बी. आर. अंबेडकर की ‘स्टैचू ऑफ़ इक्वलिटी’ स्मारक की आधारशिला रखी। 

JANPANCHAYAT

इस वर्ष (सन् 2022) भारत सरकार ने इस दिवस को ‘भारत लोकतंत्र की जननी’ (“Bharat: Loktantra ki Janani) विषय पर मनाने का निर्णय लिया है।

JANPANCHAYAT

26 नवंबर 1949 को देश की संविधान सभा ने भारतीय संविधान (Indian Constitution) को विधिवत रूप से स्वीकार कर लिया था

JANPANCHAYAT

26 नवंबर 1949 को देश की संविधान सभा ने भारतीय संविधान (Indian Constitution) को विधिवत रूप से स्वीकार कर लिया था

JANPANCHAYAT

संविधान निर्माण से जुड़े हुए कुछ ऐसे प्रमुख तथ्य हैं जिन्हें प्रत्येक नागरिकों को जानना आवश्यक है -

Arrow

JANPANCHAYAT

1.  भारत में संविधान सभा का गठन कैबिनेट मिशन योजना के अंतर्गत किया गया।

JANPANCHAYAT

2.  कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा के सदस्यों की संख्या 389 थी।

JANPANCHAYAT

3.  कैबिनेट मिशन योजना के अंतर्गत गठित संविधान सभा की कार्यवाही में मुस्लिम लीग के सदस्यों ने भाग नहीं लिया तथा भारत के विभाजन की मांग की।

JANPANCHAYAT

4.   संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई और डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा को सभा का अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

JANPANCHAYAT

5.   11 दिसंबर 1946 को संविधान सभा की बैठक में डॉ राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष चुना गया और वह अंत तक अध्यक्ष बने रहे।

JANPANCHAYAT

7.   संविधान सभा की प्रारूप समिति का गठन 29 अगस्त 1947 को किया गया जिस पर संविधान को अंतिम रूप देने का भार था। डॉ भीमराव अंबेडकर इसकी सभापति चुने गए।

JANPANCHAYAT

8.  श्री बी. एन. राव को संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया।

JANPANCHAYAT

9.  संविधान सभा की कार्यवाही 13 दिसंबर 1946 को प्रारंभ हुई और संविधान प्रारंभ के तीसरे वाचन के पश्चात डॉ अंबेडकर ने सभा द्वारा निर्णीत संविधान को पारित करने का प्रस्ताव रखा और यह प्रस्ताव 26 नवंबर 1949 को पारित हुआ। इसी दिन संविधान सभा की कार्यवाही समाप्त हुई।

JANPANCHAYAT

10.  संविधान सभा का 12वां अधिवेशन 24 जनवरी 1950 को हुआ और 308 सदस्यों द्वारा संविधान पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारतीय गणतंत्र का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया।

JANPANCHAYAT

हमारा संविधान 26 जनवरी 1950 को पूर्ण रूप से लागू हुआ।

JANPANCHAYAT

Read More About Indian Constitution-

Arrow