JEE Mains Admit Card 2025: jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, Direct Link
JEE Mains Admit Card 2025: NTA ने 22-24 जनवरी के लिए जेईई मेन्स सेशन 1 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा का आयोजन विभिन्न केंद्रों पर 13 भाषाओं में किया जाएगा।

JEE Mains Admit Card (जेईई मेन्स एडमिट कार्ड न्यूज़ 2025): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, NTA ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 22-24 जनवरी के लिए जेईई मेन्स सेशन 1 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार NTA JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Mains Admit Card 2025 Direct Link:
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक जारी
एनटीए ने सभी परीक्षा तिथियों के लिए परीक्षा शहर की पर्ची पहले ही जारी कर दी है, जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
परीक्षा तिथियां और समय
दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक
सेशन 1:
पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक):
22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी, 2025
दो शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होगी:
पहली शिफ्ट: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
पेपर 2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग):
30 जनवरी, 2025
परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी:
परीक्षा केंद्र और भाषाएं
जेईई मेन्स 2025 परीक्षा भारत के विभिन्न शहरों और भारत से बाहर 15 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा 13 भाषाओं में उपलब्ध होगी, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाएं शामिल हैं।
परीक्षा का स्वरूप
- पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक): मुख्य रूप से इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम के लिए।
- पेपर 2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग): आर्किटेक्चर और प्लानिंग पाठ्यक्रम के लिए।
पंजीकरण प्रक्रिया 28 अक्टूबर, 2024 को शुरू हुई थी और 22 नवंबर, 2024 को समाप्त हुई थी।