दीपावली के दिन भूलकर भी ना करें यह 13 काम, वरना नहीं होगा मां लक्ष्मी का आगमन

Deepavali 2023 

दिवाली का त्योहार सुख, समृद्धि लाने वाले पर्व के रूप में मनाया जाता है, लेकिन यह पर्व जहां समृद्धि लाता है वहीं अगर कोई गलती हो जाए तो दुर्भाग्य भी लाता है, अतः इस दिन इन कार्यों को नहीं करना चाहिए -

Deepavali 2023 

1. दिवाली के दिन शराब या मादक पदार्थों का सेवन बिलकुल भी ना करें इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं

Deepavali 2023 

2.  दिवाली के दिन किसी प्रकार का वाद-विवाद करने से बचें और घर का वातावरण शांत रहने दे।

Deepavali 2023 

3. दिवाली के दिन शाम के समय बिल्कुल भी ना सोए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।

Deepavali 2023 

4.      दिवाली के दिन किसी भी स्त्री का अपमान ना करें इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

Deepavali 2023 

5. दिवाली की शाम झाड़ू भूल कर भी ना लगाएं।इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और दरिद्रता आती है।

Deepavali 2023 

6. दीवाली के शुभ अवसर पर किसी को भी चमड़े की,धारदार चीज या पटाखे ना दें इससे रिश्तों में खटास आती है।

Deepavali 2023 

7. दीपावली के दिन या अन्य दिनों में कभी भी झाड़ू को पैर ना लगने दे। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती।

Deepavali 2023 

8.     झाड़ू को कभी भी पैर से ठोकर न मारे। झाड़ू का अनादर मां लक्ष्मी का अनादर होता है।

Deepavali 2023 

9. कभी भी घर में उल्टी झाड़ू ना रखें

Deepavali 2023 

10. नए घर बनाने के पश्चात उसमें पुरानी झाड़ू ना ले जाए यह अपशगुन माना जाता है एवं अशुभ होता है।

Deepavali 2023 

11. दिवाली के दिन घर में गंदगी ना रहने दे। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

Deepavali 2023 

12. दिवाली के दिन अपने से बड़े- बुजुर्गों का अनादर न करें।

Deepavali 2023 

13.     दिवाली के दिन देर तक ना सोए क्योंकि देर तक सोने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती। इसलिए दिवाली के दिन सुबह जल्दी उठ जाएं।

Deepavali 2023