October 23, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Diwali 2024 Date: कब मनाई जाएगी दिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को ?

Diwali 2024 Date: कब मनाई जाएगी दिवाली 31अक्टूबर या 1 नवंबर को ?

Diwali 2024 Date:प्रकाश का पर्व दिवाली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। दीपावली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का विधान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वर्ष 2024 में दिवाली 31 अक्टूबर को कब मनाई जाएगी। 31 अक्टूबर को या 1 नवंबर को लिए जानते हैं –

कब मनाई जाएगी दिवाली ?

इस वर्ष दिवाली के त्यौहार को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। क्योंकि कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर को दोपहर 3:52 पर शुरू होगी और एक नवंबर को शाम 6:16 पर समाप्त हो जाएगी। वैसे तो हिंदू धर्म में सभी त्योहार उदया तिथि के अनुसार मनाए जाते हैं। उदया तिथि के हिसाब से देखा जाए तो अमावस्या तिथि का मान 1 नवंबर को होना चाहिए लेकिन दिवाली के पर्व में प्रदोष काल और निशीथ काल का महत्व होता है और अमावस्या तिथि में प्रदोष काल और निशीथ काल 31 अक्टूबर को मिल रहा है। इसलिए दिवाली 31 अक्टूबर, गुरुवार को मनाई जाएगी।

Diwali 2024: कब से कब तक मनाया जायेगा दिपावली का पांच दिवसीय पर्व

31 अक्टूबर को ही क्यों मनाई जाएगी दिवाली

दिवाली के पर्व में प्रदोष काल और निशीथ काल का महत्व होता है। इस वर्ष प्रदोष काल (2 घंटे 24 मिनट) और निशीथ काल (अर्धरात्रि) में अमावस्या 31 अक्टूबर को मिल रहा है। इसलिए 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी।

काशी के विद्वानों ने दूर किया भ्रम

दिवाली मनाने के लिए अमावस्या तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति को दूर करने के लिए ज्योतिष विभाग में काशी विश्वनाथ न्यास परिषद, काशी विद्वत परिषद के साथ काशी के सभी सम्मानित पंचांगकार,धर्मशास्त्र एवं ज्योतिष के वरिष्ठ विद्वानों की बैठक बुलाई गई थी।

श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्रम् का पाठ करने से चमक जायेगी किस्मत, बनेंगे बिगड़े काम: Shri Vishnu Sahasranama Stotram 

बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में मंगलवार को काशी के विद्वानों ने दीवाली मनाने को लेकर व्याप्त संशय और भ्रम को समाप्त कर दिया। काशी के विद्वानों ने घोषणा की कि दीपावली का पर्व पूरे देश में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा। क्योंकि दीपावली में सबसे अधिक महत्वपूर्ण अमावस्या तिथि में प्रदोष काल और निशीथ कल का होना है और यह दोनों ही अमावस्या में 31 अक्टूबर को ही मिल रहे हैं। एक नवंबर को दीपावली मनाने पर अमावस्या तिथि में ना तो प्रदोष काल मिलेगा और न हीं निशीथ काल। इसलिए दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।