September 8, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bihar Politics News:  शाम 5 बजे Nitish Kumar लेंगे 9 वीं बार CM पद की शपथ,28 साल में तीसरी बार नीतीश बीजेपी के साथ

नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने 128 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। जिसमें जदयू के 45 भाजपा के 78 और हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के चार के साथ इकलौते निर्दलीय विधायक हैं। नीतीश कुमार दोपहर 1:00 बजे के लगभग एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन पहुंचे। इस दौरान भाजपा के विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उप नेता विजय सिन्हा समेत कई नेता मौजूद रहे।

Bihar Politics News:  शाम 5 बजे नीतीश लेंगे 9 वीं बार CM पद की शपथ,28 साल में तीसरी बार नीतीश बीजेपी के साथ

Bihar Politics News: बिहार के बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में आखिरकार तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। Nitish Kumar ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

इस्तीफे के बाद क्या कहा Nitish Kumar ने?

राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैंने इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि “मौजूदा गठबंधन से हम अलग हो गए हैं। इस गठबंधन के साथ काम करने में दिक्कत हो रही थी, जिससे मुझे तकलीफ हो रही थी। मैंने पार्टी के सदस्यों से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि आप इस्तीफा दे दीजिए और मैंने उनकी बात को मान लिया।” साथ ही पत्रकारों से बातचीत में नीतीश कुमार ने कहा कि अब हम नए गठबंधन की सरकार बनाएंगे।

नीतीश ने 128 विधायकों का समर्थन पत्र सोपा राज्यपाल को

नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने 128 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है। जिसमें जदयू के 45 भाजपा के 78 और हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा के चार के साथ इकलौते निर्दलीय विधायक हैं। नीतीश कुमार दोपहर 1:00 बजे के लगभग एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन पहुंचे। इस दौरान भाजपा के विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उप नेता विजय सिन्हा समेत कई नेता मौजूद रहे।

शाम 5:00 बजे नीतीश लेंगे सीएम पद की शपथ भाजपा से होंगे दो मुख्यमंत्री

आज शाम 5:00 बजे नीतीश कुमार का शपथ ग्रहण होगा। एनडीए और जदयू गठबंधन की सरकार में दो उप मुख्यमंत्री बीजेपी से होंगे। उपमुख्यमंत्री के लिए सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नाम का ऐलान कर दिया गया है।