September 8, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पहले चरण का मतदान खत्म, बंगाल में सबसे अधिक 78% हुआ मतदान,कहा कितना हुआ मतदान? : First Phase Voting, Lok Sabha Election 2024

image 1 32

First Phase Voting, Lok Sabha Election 2024: लोकतंत्र के महापर्व का आज आगाज हो गया। लोकसभा के चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रित शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। बंगाल में सबसे अधिक 78% मतदान हुआ, जबकि 5:00 बजे तक यूपी में 58% मतदान हुआ। पहले चरण में नौ केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व सीएम और एक राज्यपाल की किस्मत का फैसला भी आज EVM में कैद हो गया। सुबह 7:00 से शुरू हुआ मतदान शाम 6:00 तक जारी रहा।

आइए जानते हैं किस राज्य में कितना हुआ मतदान ?

  • पश्चिम बंगाल – 77.57 %
  • उत्तर प्रदेश – 57.50 %
  • उत्तराखंड – 53.56 %
  • त्रिपुरा – 76.10%
  • तमिलनाडु – 62.02 %
  • सिक्किम – 67.58 %
  • राजस्थान – 50. 27%
  • महाराष्ट्र – 54.85 %
  • मध्य प्रदेश – 63.25 %
  • असम – 70.77%
  • पुडुचेरी – 72.84%
  • नागालैंड – 55.75%
  • मिजोरम – 52.62 %
  • मेघालय – 69.91%
  • मणिपुर – 67.46 %
  • लक्षद्वीप – 59.02%
  • बिहार – 46.32 %
  • अरुणाचल प्रदेश – 63.26 %
  • अंडमान निकोबार – 56.87%