October 22, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CM Yogi का बड़ा हमला…Rahul Gandhi से पूछे 10 सवाल

CM Yogi

Congress-National Conference, Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर विधानसभा के सभी 90 सीटों पर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच गठबंधन पर गुरुवार को सहमति बन गई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अब्दुल्ला के आवास पर नेशनल कांफ्रेंस के नेतृत्व के साथ बैठक के बाद यह घोषणा की। सीटों का बंटवारा बाद में होगा।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर सीएम योगी ने बड़ा हमला बोला है। CM yogi Adityanath ने कांग्रेस को राष्ट्र विरोधी बताते हुए राहुल गांधी से 10 सवाल पूछे।

CM Yogi का बड़ा हमला, Rahul Gandhi से पूछे 10 सवाल

  1. क्या कांग्रेस धार 370 (35A) लाकर कश्मीर को अशांति के दौर में धकेलना चाहती है?
  2. क्या कांग्रेस कश्मीर में अलग झंडा का समर्थन करती है?
  3. क्या कांग्रेस कश्मीर में अलगाववादी ताकतों का समर्थन करती है ?
  4. क्या राहुल गांधी आतंकवाद को पोषण करने का समर्थन करते हैं ?
  5. क्या कांग्रेस दहशतगर्दी का दौर फिर से लाने का समर्थन करती है ?
  6. क्या कांग्रेस दलित, गुर्जर, बकरवाल, पहाड़ियों का आरक्षण खत्म करना चाहती है ?
  7. क्या कांग्रेस कश्मीर की अर्थव्यवस्था को भ्रष्टाचार में झोंकना चाहती है ?
  8. क्या कांग्रेस पाकिस्तान समर्थित परिवार को कश्मीर सौंपना चाहती है ?
  9. क्या कांग्रेस पार्टी में भेदभाव की राजनीति का समर्थन करती है ?
  10. क्या कांग्रेस कश्मीर में विभाजनकारी नीति का समर्थन करती है ?