October 16, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केंद्र सरकार का श्रमिकों को बड़ा तोहफा, त्योहारों से पहले न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी: Central Minimum Wages Hike

image 29

Minimum Wages Hike: औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 6 माह की औसत वृद्धि के आधार पर केंद्र सरकार वर्ष में दो बार परिवर्तनशील महंगाई भत्ता (VDA) में संशोधन करती है। VDA में यह संशोधन 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को किया जाता है।

वर्ष 2024 में अक्टूबर से केंद्र सरकार ने VDA में संशोधन कर दिया है और न्यूनतम मजदूरी दरों में वृद्धि की घोषणा कर दी है। सरकार ने यह कदम श्रमिकों के जीवन को आसान बनाने और जीवन यापन में बढ़ती लागत से निपटने में मदद के लिए उठाया है।

आने वाले त्योहारों के पहले ही सरकार ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बड़ा तोहफा देते हुए इस सेक्टर में काम करने वाले श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाने की घोषणा कर दी है। महंगाई के कारण मजदूरों के जीवन यापन के खर्चे में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाने की घोषणा की है। नई मजदूरी दरें 1 अक्टूबर 2024 से लागू होंगी। VDA में पिछला संशोधन अप्रैल में किया गया था।

इन क्षेत्रों से जुड़े श्रमिकों को मिलेगा लाभ

परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में संशोधन करके न्यूनतम मजदूरी दरों में वृद्धि का लाभ इन सेक्टर के श्रमिकों को मिलेगा-

  • लोडिंग और अनलोडिंग क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूर
  • वॉच एंड वार्ड
  • स्वीपिंग
  • सफाई
  • हाउसकीपिंग
  • खनन और कृषि और
  • केंद्रीय क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में भवन निर्माण में कार्य करने वाले मजदूर।

इन सभी क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी दरों को केन्द्र सरकार ने बढ़ा दिया है।

न्यूनतम मजदूरी दरों को कौशल स्तर पर कुशल और उच्च कुशल, कुशल और अर्ध कुशल के आधार पर वर्गीकृत किया गया।

कुशल श्रमिकों के अंतर्गत लिपिक और शास्त्र रहित चौकीदार के लिए प्रतिदिन की न्यूनतम मजदूरी 954 रुपए और प्रतिमाह की 24,804 होगी। वहीं उच्च कुशल एवं शस्त्र से लैस चौकीदार के लिए न्यूनतम मजदूरी 1,035 रुपए प्रतिदिन और 26,910 रुपए प्रतिमाह होगी।

अकुशल श्रमिकों के अंतर्गत झाड़ू, सफाई, लोडिंग व अनलोडिंग में काम करने वाले अकुशल श्रमिकों की प्रतिदिन की न्यूनतम मजदूरी 783 रुपए और प्रतिमाह की न्यूनतम मजदूरी 20,358 रुपए होगी वही अर्ध कुशल श्रमिकों की प्रतिदिन की न्यूनतम मजदूरी 868 रुपए और 22,568 रुपए प्रतिमाह होगी।

Up सरकार की Family ID: एक परिवार, एक पहचान योजना के तहत प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को मिलेगा रोजगार