September 8, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Bharat Nyay Yatra: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद राहुल गांधी की ‘भारत न्याय यात्रा’

Bharat Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले वर्ष 6 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी जो कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म हुई थी जो,150 दिनों में 4500 किलोमीटर की यात्रा थी। अब राहुल गांधी फिर से एक यात्रा शुरू करने जा रहे हैं जिसको ‘भारत न्याय यात्रा’ नाम दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी से एक और यात्रा शुरू करने का अनुरोध कर रहे थे।

Bharat Nyay Yatra: भारत जोड़ो यात्रा' के बाद राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा’

Bharat Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले वर्ष 6 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी जो कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में खत्म हुई थी जो,150 दिनों में 4500 किलोमीटर की यात्रा थी। अब राहुल गांधी फिर से एक यात्रा शुरू करने जा रहे हैं जिसको ‘भारत न्याय यात्रा’ नाम दिया गया है। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी से एक और यात्रा शुरू करने का अनुरोध कर रहे थे।

21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में सर्वसम्मति से राय दी थी कि राहुल गांधी को पूर्व से पश्चिम तक यात्रा शुरू करनी चाहिए। राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की इस इच्छा को पूरा करने पर सहमति जाता दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने भारत न्याय यात्रा निकालने का फैसला किया है जिसकी अगुआई राहुल गांधी करेंगे।बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी जो चाहेगी वही करेंगे।

कब से शुरू होगी भारत न्याय यात्रा

अपनी पिछली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की तर्ज पर राहुल गांधी पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से 14 जनवरी को यात्रा शुरू करेंगे जिसका समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा।

वेणुगोपाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में इसके बारे में बताया। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह यात्रा 65 दिनों की होगी
14 जनवरी को यह यात्रा मणिपुर से शुरू होगी और 14राज्यों और 85 जिलों से गुजरते हुए 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

इन राज्यों से गुजरेगी भारत न्याय यात्रा

भारत न्याय यात्रा, मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में होगी। इस यात्रा को इंफाल में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाएंगे।

इस यात्रा में बस यात्रा के साथ-साथ रथ यात्रा भी शामिल होगी। कांग्रेस ने कहा न्याय यात्रा देश के लोगों के लिए आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए होगी।

चुनाव से पहले 20 मार्च को समाप्त होने वाली इस यात्रा को पिछले साल उनके उत्तर- दक्षिण ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा और पूर्व- पश्चिम चरण करार दिया गया है जिसे पार्टी ने दक्षिणी राज्यों में अपनी चुनावी जीत का श्रेय दिया था।

Read Latest News: https://janpanchayat.com/