October 23, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Diwali 2024: कब से कब तक मनाया जायेगा दिपावली का पांच दिवसीय पर्व

Diwali 2024: कब से कब तक मनाया जायेगा दिपावली का पांच दिवसीय पर्व

Diwali 2024: रोशनी का पर्व दीपावली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व माना जाता है। यह पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोगअपने घर का कोना-कोना दियों से प्रकाशित करते हैं। दीपावली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का विधान है। दिवाली का पर्व 5 दोनों का होता है। यह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी से शुरू होकर कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की द्वितीया तक चलता है। आईए जानते हैं कार्तिक मास के इस 5 दिवसीय पर्व कब-कब होंगे-

1. धनतेरस: 29 अक्टूबर

प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस धन्वंतरि जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और गणेश जी की पूजा का विधान है। धनतेरस के दिन सोना, चांदी खरीदने का भी प्रचलन है। कहते हैं इस दिन खरीदी हुई वस्तु में लगातार वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन सोना या चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। वर्ष 2024 में धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर मंगलवार को मनाया जायेगा।

Ayodhya History: आइये जानते हैं अयोध्या से जुड़े रोचक तथ्य एवं इतिहास

2. छोटी दीपावली: 30 अक्टूबर

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यम के नाम का दीपक जलाया जाता है। इस बार नरक चतुर्दशी का पर्व 30 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा।

3. दीपावली: 31 अक्टूबर

दीपावली का त्योहार प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस बार कार्तिक माह में अमावस्या 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन है लेकिन अमावस्या तिथि में प्रदोष काल और निशीथ काल दोनों 31 अक्टूबर को ही मिलेंगे। इसलिए दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

4. गोवर्धन पूजा: 2 नवंबर

प्रत्येक वर्ष दीपावली के दूसरे दिन यानी कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को अन्नकूट या गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन भगवान कृष्ण की पूजा से शुभ फल प्राप्त होता है। क्योंकि अन्नकूट या गोर्वधन पूजा ब्रज में बड़े धूम धाम से मनाई जाती है। इस वर्ष गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को है।

5. भाई दूज: 3 नवंबर

प्रत्येक वर्ष भाई दूज का पर्व कार्तिक शुक्ल तृतीया को मनाया जाता है। भाई बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व 3 नवंबर को मनाया जाएगा। भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को टीका लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं।

Read: https://janpanchayat.com/category/spirituality