October 15, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Binny and Family Review: दो पीढ़ियों के बीच सोच के फर्क को दर्शाती फिल्म

  • Director: Sanjay Tripathi (संजय त्रिपाठी)
  • Producer: Ekta Kapoor, Mahaveer Jain (एकता कपूर, महावीर जैन)
  • Music: Vishal Mishra, Lalit Pandit (विशाल मिश्रा, ललित पंडित
  • Star Cast: Pankaj Kapoor (पंकज कपूर), Anjani Dhavan(अंजनी धवन), Himani Shivpuri (हिमानी शिवपुरी), Rajesh Kumar (राजेश कुमार), Charu Shankar (चारू शंकर)
Binny and Family Review: दो पीढ़ियों के बीच सोच के फर्क को दर्शाती फिल्म
Binny and Family Review In Hindi : दो पीढ़ियों के बीच सोच के फर्क को दर्शाती फिल्म

Binny and Family Rating:

Rating: 4 out of 5.

Binny And Family Review In Hindi (मूवी रिव्यू- बिन्नी एंड फैमिली): पंकज कपूर अभिनीत फिल्म ‘Binny And Family’ 27 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म तीन पीढियों के उलझन की कहानी है। यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को देखने लायक है। यह कहानी आज की पीढ़ी से परिचित कराती एक ऐसी लड़की की है जो जीवन के अलग-अलग अनुभवों से गुजरी है।

क्या है Binny and Family की कहानी?

फिल्म की कहानी का मुख्य किरदार बिन्नी (Anjani Dhavan) है। इसके इर्द-गिर्द फिल्म की पूरी कहानी घूमती है। बिन्नी आज की पीढ़ी की एक ऐसी लड़की है जिसे दोस्तों के साथ घूमना,देर रात तक पार्टी करना और आधुनिक जीवन शैली पसंद है। लेकिन बिन्नी के जीवन में अचानक एक ट्विस्ट आता है जब बिन्नी के दादा-दादी (Pankaj Kapoor और Himani Shivpuri) बिहार से उनके पास लंदन आ जाते हैं और उनके साथ रहने लगते हैं।

बिन्नी के दादा-दादी पुराने ख्यालातों के हैं, जिसके कारण बिन्नी को अपनी आजादी छिनने का डर सताने लगता है। क्योंकि दादी-दादी की पुरानी सोच और नियमों के अनुसार ही बिन्नी और उसके मम्मी पापा को रहना पड़ता है। बिन्नी के माता-पिता की भूमिका में चारु शंकर और राजेश कुमार है। बिन्नी के दादा-दादी 2 महीने के लिए लंदन में बिन्नी और उसके माता-पिता के साथ रहने के लिए आते हैं, लेकिन इन 2 महीनों में बिन्नी की जिंदगी और उसके घर का हुलिया बदल जाता है। धीरे-धीरे कहानी एक खूबसूरत मोड़ लेती है।

Bhool Bhulaiya 3 Teaser Review In Hindi: भूल भुलैया 3 में चुड़ैल मंजूलिका का 3 गुना ज्यादा ताकत के साथ रूह बाबा से होगा सामना

बिन्नी और उसके दादा दोनों के बीच छोटे-छोटे झगड़ा तो होते हैं लेकिन इन झगड़ों के साथ ही उनके बीच एक बहुत ही गहरा और खूबसूरत रिश्ता भी बन जाता है। जब भी बिन्नी के दादा-दादी बिहार से लंदन आते हैं तो उसके कमरे में ही रहते हैं लेकिन इस बार दादी बीमार है। बिन्नी के पापा अपनी मां को घर लाना चाहते हैं लेकिन बिन्नी और उसकी मां इसके लिए तैयार नहीं होती है और इसी बीच बीमारी के कारण बिन्नी की दादी का निधन हो जाता है।

दादी की मौत के बाद बिन्नी और उसकी मां दोनों अपनी गलती पर पछताते हैं। मां- बेटी दोनों मिलकर इस कमी को पूरा करने की कोशिश करते हैं लेकिन एक दिन सबसे छुपा हुआ राज खुल जाता है और बिन्नी और उसके दादाजी के बीच ऐसी घटना घटती है जो दर्शकों को इमोशनल होने पर मजबूर कर देती है।

फिल्म Binny and Family में अभिनय

Pankaj Kapoor इस फिल्म में मुख्य किरदार में है। पंकज कपूर एक पिता, एक दादा और एक पति तीनों भूमिकाओं को बखूबी निभाते नजर आते हैं। पंकज कपूर और हिमानी शिवपुरी ने दादा दादी के रोल में फिल्म को इमोशनल टच दिया है। उन्होंने दर्शकों को हंसाया भी है और इमोशनल भी किया है।

दादा दादी के रोल में दोनों इतने सहज दिखते हैं कि इन्हें देखकर अपने घर के बुजुर्गों की याद ताजा हो जाएगी। वही अंजनी धवन Binny and Family से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म में काफी मंझा हुआ अभिनय किया है। अंजनी धवन का अभिनय पंकज कपूर जैसे दिग्गज कलाकार के सामने भी कम नहीं दिखता है। पंकज कपूर के साथ भारी- भरकम इमोशनल दृश्यों को भी अंजनी ने बखूबी निभाया है। उनका अंदाज और उनके हाव-भाव बहुत ही सहज और नेचुरल लगते हैं।

निर्देशन और संगीत

निर्देशक संजय त्रिपाठी ने बहुत ही सहज और सरल निर्देशन करते हुए कहानी को बड़े ही मनोरंजक ढंग से पेश किया है। फिल्म का निर्देशन इस तरह से किया गया है कि दर्शक खुद को कहानी से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।

फिल्म का संगीत भी बहुत ही मधुर है। इस फिल्म में सुनिधि चौहान और विशाल मिश्रा द्वारा गाए गए गाने को सुनकर दर्शक भावुक जाते हैं। कुल मिलाकर Binny and Family फिल्म एक पारिवारिक फिल्म है, जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। फिल्म में दो पीढ़ियों के बीच सोच के फर्क को दर्शाया गया है।

Read: Latest News Of Entertainment

Watch trailer of Binny and Family: