July 27, 2024

UP Global Investors Summit 2023 Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन

UP Global Investors Summit 2023 || UP GIS 2023 || Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023 || Narendra Modi In UP GIS 2023 ||
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नया इतिहास रचा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 10 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। इन्वेस्टर्स समिट में लाखों करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट होगा। विश्व भर के 10,000 से ज्यादा निवेशक इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हो रहे हैं। इन्वेस्टर समिट 3 दिन तक चलेगा। समिट में कुल 34 स्टेशन होंगे। समिट का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। सरकार को उम्मीद है कि निवेशकों के इस मेले में उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मोदी सरकार के बड़े-बड़े मंत्रियों से लेकर देश के कई दिग्गज उद्योगपति इस समिट में शामिल हुए।

Narendra modi inaugurates UP-Global-Investors-Summit-2023 _Lucknow News Lates

UP Global Investors Summit-2023 || UP Global Investors Summit || Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023 || UP GIS 2023 || Narendra Modi In UP Global Investors summit 2023

UP Global Investors Summit-2023, Lucknow, UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नया इतिहास रचा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 10 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। इन्वेस्टर्स समिट में लाखों करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट होगा। विश्व भर के 10,000 से ज्यादा निवेशक इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हो रहे हैं। इन्वेस्टर समिट 3 दिन तक चलेगा। समिट में कुल 34 स्टेशन होंगे। समिट का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। सरकार को उम्मीद है कि निवेशकों के इस मेले में उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मोदी सरकार के बड़े-बड़े मंत्रियों से लेकर देश के कई दिग्गज उद्योगपति इस समिट में शामिल हुए।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) के लिए लखनऊ को अयोध्या, काशी और प्रयागराज की थीम पर सजाया और संवारा गया है।

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP Global Investors summit 2023) में 40 देशों से 400 प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। सरकार को इस समिट के जरिए करीब 27लाख करोड़ रुपए की MOU साइन होगी। इन्वेस्टर समिट में 22 देशों के प्रतिनिधि आए हुए हैं। डेनमार्क, सिंगापुर, यूएई, नीदरलैंड, जापान, आस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया, इटली और मारीशस पार्टनर देश है। इसके अतिरिक्त जर्मनी, स्वीडन बेल्जियम के प्रतिनिधि भी इन्वेस्टर्स समिट में शामिल हुए हैं।

इन्वेस्टर्स समिट में भारतीय उद्योग जगत की हस्तियां भी शामिल हुई। इस बैठक में रिलायंस इंडस्ट्री के सीएमडी मुकेश अंबानी, अदानी समूह के सीएमडी गौतम अदानी, बजाज फिनसर्व के चेयरमैन संजीव बजाज, एचसीएल की चेयर पर्सन रोशनी नादर, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टेक्नोलॉजिस्ट के अध्यक्ष और आनंद महिंद्रा सहित भारतीय उद्योग जगत के कई नेता शामिल हुए। इस बैठक में महिंद्रा एंड महिंद्रा और अन्य कंपनियों ने भाग लिया।