October 18, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Lok Sabha Election 2024 Updates: बिहार में एनडीए में सीटों का हुआ बंटवारा, जानिए किसको कितनी सीट मिली

Lok Sabha Election 2024 Updates: बिहार में एनडीए में सीटों का हुआ बंटवारा, जानिए किसको कितनी सीट मिली

Lok Sabha Election 2024 Updates: बिहार में एनडीए में सीटों का हुआ बंटवारा, जानिए किसको कितनी सीट मिली

Lok Sabha Election 2024 Updates: बिहार में एनडीए में सीटों का हुआ बंटवारा, जानिए किसबिहार में एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। दिल्ली में सोमवार की शाम एनडीए की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने कर दी है। एनडीए में बिहार की 40 लोकसभा सीटों में 2019 का फार्मूला रखा गया है। बिहार एनडीए में भाजपा 17 सीटों पर और जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान को जहां अपने धैर्य का परिणाम मिला है, वहीं पशुपति पारस का पत्ता कट गया है। चिराग पासवान की पार्टी पांच सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी, वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक सीट दिया गया है।

सीट शेयरिंग की घोषणा में पशुपति पारस का कोई नाम नहीं

तीन दिन पहले ही दिल्ली में पशुपति पारस ने हाजीपुर, समस्तीपुर और नवादा का नाम तय किया था लेकिन सीट शेयरिंग की घोषणा करते वक्त राष्ट्रीय लोक शक्ति प्रमुख पशुपति पारस का जिक्र ही नहीं किया गया। हाजीपुर, समस्तीपुर सीट भाजपा ने चिराग पासवान को दे दिया है, वहीं नवादा सीट भाजपा ने अपने के पास रख लिया है।

बिहार में भाजपा जिन 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वे हैं-

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, मधुबनी, दरभंगा, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर,महाराजगंज, उजियारपुर, सारण, बेगूसराय, नवादा, पटना साहिब, आरा, बक्सर, पाटलिपुत्र और सासाराम।

जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वे हैं-

सीतामढ़ी, शिवहर, झंझारपुर, सुपौल, वाल्मीकि नगर, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, सीवान, गोपालगंज, भागलपुर, मुंगेर, बांका, नालंदा और जहानाबाद।

लोक जनशक्ति पार्टी (रा) को जो 5 सीटें मिली है वह इस प्रकार हैं-

वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई और हाजीपुर।

मांझी की पार्टी गया की सीट से और उपेंद्रनाथ कुशवाहा की पार्टी काराकाट सीट से चुनाव लड़ेगी।