April 23, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

MahaKumbh 2025: महाकुंभ में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी दे रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

MahaKumbh 2025: महाकुंभ मेला 2025 के दौरान प्रयागराज में त्रिवेणी मार्ग प्रदर्शनी क्षेत्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से भारत सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की आकर्षक तरीके से जानकारी प्रस्तुत की जा रही है।

image 15 8

MahaKumbh 2025: महाकुंभ मेला 2025 के दौरान प्रयागराज में त्रिवेणी मार्ग प्रदर्शनी क्षेत्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से भारत सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों की आकर्षक तरीके से जानकारी प्रस्तुत की जा रही है।

MahaKumbh 2025 Shahi Snan Date: महाकुंभ मेले में कब होगा शाही स्नान, शाही स्नान का क्या महत्व है?

‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम और ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ की प्रदर्शनी

डिजिटल प्रदर्शनी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम और नमो ड्रोन दीदी योजना जैसी विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है, जो महिलाओं को सशक्त बनाने के भारत सरकार के दृष्टिकोण को जीवंती कर रहे हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभा में 33% सीटें अब महिलाओं के लिए आरक्षित है। प्रदर्शनी में यह बताया जा रहा है कि अब तक 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बन चुकी है।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ क्या है? यह कब और कहां लगता है? इसके पीछे क्या है पौराणिक मान्यता?

वही एक करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदर्शनी में यह जानकारी भी जा रही है कि नारी सम्मान पहल के तहत पीएम आवास योजना के तहत बने घरों को महिलाओं के नाम पर पंजीकृत किया जाता है।

महाकुंभ में इस डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत 1000 ड्रोन दीदियों को पहले ही ड्रोन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। नमो ड्रोन दीदी योजना का उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी प्रकार सुकन्या समृद्धि योजना की भी जानकारी दी जा रही है, जिसके तहत 4 करोड़ से अधिक सुकन्या समृद्धि खाता खोले गए हैं।

‘आयुष्मान भारत योजना’ पर भी दी जा रही जानकारी

प्रदर्शनी में आयुष्मान भारत योजना के तहत इसका लाभ लेने वालों के बारे में भी बताया जा रहा है। इस योजना के तहत लगभग 68 करोड लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिला है। जिसके तहत 36 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं। 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के छः करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान वय वंदन कार्ड का लाभ उठा रहे हैं।

प्रदर्शनी में बताया जा रहा है कि चिकित्सा सीटों की संख्या 2014 में 51 हजार से दोगुनी से भी अधिक बढ़कर अब 1,18,000 हो गई है। बच्चे और महिलाओं के लिए नियमित टीकाकरण रिकॉर्ड रखने के लिए U-WIN पोर्टल लॉन्च किया गया है।

प्रयागराज के महाकुंभ में एकता पर केंद्रित यह दिव्य और भव्य डिजिटल प्रदर्शनी इन सभी जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रही है। भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए डिजिटल प्रदर्शनी को खूब सराहना भी मिल रही है।

Read: Mahakumbh 2025 Prayagraj Daily News & Updates