September 8, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Flood News: बाढ़ पीड़ितों के लिए संकट मोचक बने सीएम योगी, पल-पल की ले रहे अपडेट

राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 26 जनपद बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलिया, गोरखपुर, बरेली, आजमगढ़, हरदोई, अयोध्या, बहराइच, बदायूं, फर्रुखाबाद, बस्ती, देवरिया, मऊ, मुरादाबाद, रामपुर, महाराजगंज, उन्नाव, पीलीभीत और श्रावस्ती शामिल हैं।

UP News: बाढ़ पीड़ितों के लिए संकट मोचक बने सीएम योगी, पल-पल की ले रहे अपडेट
UP Flood News: बाढ़ पीड़ितों के लिए संकट मोचक बने सीएम योगी, पल-पल की ले रहे अपडेट

UP Flood News, 25 July: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि बाढ़ प्रभावित 26 शहरों में युद्धस्तर पर राहत संबंधी कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। अब तक बाढ़ से प्रभावित 9,23,134 लोगों को राहत सहायता पहुंचायी जा चुकी है। इसके साथ ही बाढ़ से क्षतिग्रस्त 2138 मकानों के सापेक्ष 1759 लाभार्थियों को निशुल्क आवास की सुविधा प्रदान की गयी है जबकि 379 लाभार्थियों को लाभ देने की प्रक्रिया चल रही है।

9 लाख से अधिक लोगों को पहुंचाई गई राहत सहायता

राहत आयुक्त जीएस नवीन ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 26 जनपद बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, कुशीनगर, शाहजहांपुर, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलिया, गोरखपुर, बरेली, आजमगढ़, हरदोई, अयोध्या, बहराइच, बदायूं, फर्रुखाबाद, बस्ती, देवरिया, मऊ, मुरादाबाद, रामपुर, महाराजगंज, उन्नाव, पीलीभीत और श्रावस्ती शामिल हैं। इन बाढ़ प्रभावित जिलों की 77 तहसील के 1809 गांवों, 40 वार्ड और 141 कटान गांव समेत कुल 16 लाख से अधिक जनसंख्या प्रभावित है। इनमें से 9, 23,134 लोगों को राहत सहायता पहुंचाई गई है।

Mahaku 2025 के लिए 120 करोड़ की 30 परियोजनाओं को शासन की शीर्ष समिति ने दी मंजूरी …Mahakumbh 2025 News

वहीं अब तक 34959 मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। आपदा में अब तक 17 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इनके परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की सहायता धनराशि प्रदान की जा चुकी है। वहीं 29 मवेशियों की बाढ़ के चपेट में आने से मौत हो चुकी है। योगी सरकार सभी पशु पालक को मुआवजा दे चुकी है।

इतना ही नहीं बाढ़ की चपेट में आने से अब तक कुल 2138 मकानों क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिसके सापेक्ष 1759 लाभार्थियों को निशुल्क आवास की सुविधा प्रदान की गयी है जबकि 379 लाभार्थियों को लाभ देने की प्रक्रिया चल रही है। राहत आयुक्त ने बताया कि 101 सार्वजनिक परिसंपत्तियां भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

Ballia Police कर रही थी 1 करोड़ की वसूली…ADG-DIG ने रँगे हाँथ दबोचा

2 लाख से अधिक बांटे गये खाद्यान्न पैकेट

राहत आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में बाढ़ से प्रदेश की 3,44,0,12.656 हेक्टेयर जमीन प्रभावित है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए 2773 नाव और मोटरबोट का संचालन किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 2,12,678 खाद्यान्न पैकेट तथा 8,01,198 लंच पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही 52 लंगर का संचालन किया जा रहा है। मवेशियों के लिए 3492.4 कुंटल भूसा वितरित किया गया है।

प्रदेश में अब तक 1357 बाढ़ शरणालय, 1508 बाढ़ चौकियां और 2014 मेडिकल टीम का गठन किया गया है। इसके अलावा अब तक कुल 15764 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। प्रदेश में अब तक कुल 9,47,932 क्लोरीन टैबलेट एवं 3,83,268 ओआरएस का वितरण किया गया है। वर्तमान में बाढ़ शरणालय में 2666 व्यक्ति रह रहे हैं।