July 27, 2024

National Civil Service Day 2023 : राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस (सिविल सेवा दिवस) कब और क्यों मनाया जाता है ?

राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस 2023 || National Civil Service Day 2023 || सिविल सेवा दिवस 2023 || History || Interesting Facts || Facts || Knowledge section || National Days In April || Special Days In April

राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है। सिविल सेवा दिवस भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा तथा अन्य सभी सिविल सेवाओं की उत्कृष्टता के लिए भारत सरकार द्वारा मनाया जाता है। सर्वश्रेष्ठ सेवा के लिए अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 21 अप्रैल को पुरस्कृत किया जाता है। नागरिकों को उत्तम सेवा प्रदान करने के लिए अधिकारियों को यह पुरस्कार दिया जाता है।

National Civil Service Day 2023_राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस_सिविल सेवा दिवस_Janpanchayat news Blogs

राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस 2023 || National Civil Service Day 2023 || सिविल सेवा दिवस 2023 || History || Interesting Facts || Facts || Knowledge section || National Days In April || Special Days In April || 21 April Events

राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस (National Civil Service Day) :  राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अप्रैल को मनाया जाता है। राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा तथा अन्य सभी सिविल सेवाओं की उत्कृष्टता के लिए भारत सरकार द्वारा मनाया जाता है। सर्वश्रेष्ठ सेवा के लिए अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 21 अप्रैल को पुरस्कृत किया जाता है। नागरिकों को उत्तम सेवा प्रदान करने के लिए अधिकारियों को यह पुरस्कार दिया जाता है।

क्या है नागरिक सेवा (What is Civil Service)?

 नागरिक सेवा (civil service) के अधिकारी देश की सरकार के सार्वजनिक क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए उत्तरदाई हैं। सिविल सेवा के सदस्य सत्तारूढ़ राजनीतिक दल की नीतियों के निष्पादक अवश्य होते हैं लेकिन सिविल सेवा के अधिकारी राजनीतिक सत्तारूढ़ पार्टी के लिए कोई प्रतिज्ञा नहीं लेते है।

सिविल सेवा का इतिहास (History of Civil Service)

जब ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के नागरिक कर्मचारी प्रशासनिक नौकरियों में शामिल हुए तब सिविल सेवा शब्द ब्रिटिश काल में अस्तित्व में आया था। इसकी शुरुआत ‘ वारेन हेस्टिंग्स’ ने की लेकिन बाद में ‘ चार्ल्स कार्नवालिस(Charles Corneallis)’ ने इसमें सुधार किए। चार्ल्स कार्नवालिस को भारत में नागरिक सेवाओं का पिता कहा जाता है।

भारत में 21 अप्रैल सिविल सेवा को समर्पित है। भारत में सिविल सेवा में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)भारतीय पुलिस सेवा (IPS)भारतीय विदेश सेवा (IFS) और अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवा समूह Aऔर समूह B की व्यापक सूची शामिल है।

राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस मनाने की शुरुआत कब हुई?

राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस (National Civil Service Day) पहली बार वर्ष 2006 में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मनाया गया था। प्रशासन की उत्कृष्टता के लिए सम्मान पुरस्कारों की योजना का गठन 2006 में किया गया।

21 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस? (Why is 21 April Celebrated as National Civil Service Day)

21 अप्रैल के दिन ही सरदार वल्लभभाई पटेल ने नवगठित और नवनियुक्त प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को संबोधित किया था। इसलिए भारत सरकार ने 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाने का निर्णय लिया।
21 अप्रैल सन 1947 में नई दिल्ली के मेटकॉफ हाउस में सरदार वल्लभभाई पटेल ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें “भारत के स्टील फ्रेम” के रूप में संदर्भित किया।

क्या होता है राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस के अवसर पर ?

इस दिन लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रस्तुत किया जाता है। पुरस्कारों की योजना का गठन 2006 में किया गया था। इस योजना के तहत संगठन के रूप में, समूह के रूप में और व्यक्तिगत रूप से अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
पुरस्कार रूप में 1 पदक, स्क्रॉल और 1 लाख रुपए की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट की जाती है। प्रति व्यक्ति यह पुरस्कार राशि अधिकतम ₹100000 होती है जबकि समूह या संगठन के लिए कुल पुरस्कार राशि ₹500000 है।

राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस का उद्देश्य क्या है ? (What is the objectives of Civil Service Day)

राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस (National Civil Service day )सिविल सेवकों को बदलते समय के चुनौतियों के साथ भविष्य के बारे में आत्म निरीक्षण और सोचने का अवसर प्रदान करता है। इस दिवस का उद्देश्य भारतीय प्रशासनिक सेवा राज्य प्रशासनिक सेवा के सदस्यों द्वारा अपने आपको नागरिकों के लिए पुनः समर्पित करना और फिर से वचनबद्ध करना है। केंद्र और राज्य सरकार के सभी अधिकारियों को इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित करते हैं।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य है सिविल सेवा अधिकारियों के कार्य और प्रयासों को प्रेरित करना और उनकी सराहना करना है।
सिविल सेवा वह स्तंभ है जिस पर सरकार देश की नीतियों और कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाती है।

राष्ट्रीय नागरिक सेवा दिवस का महत्व (Significance of National Civil Service Day)

नौकरशाही, शासन प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। देश के दिन प्रतिदिन के कामकाज में इसका बहुत महत्व है। सुधारों को कागज और भावना दोनों पर लागू किया जाए, यह सुनिश्चित करना सिविल सेवा अधिकारियों का कर्तव्य है। यह दिन सिविल सेवाओं में विभिन्न स्तरों और विभागों में शामिल अधिकारियों और काम करने वाले सभी लोगों को याद करने के लिए समर्पित है।

Read more interesting facts and Knowledgeable Blogs-