July 27, 2024

Tips for healthy hair : बालों को सफेद होने से रोकने के 8 उपाय​ ( 8 Ways To Prevent Greying Of Hair)

Tips for healthy hair : बालों को सफेद होने से रोकने के 8 उपाय​ ( 8 Ways To Prevent Greying Of Hair) : कम उम्र में बालों को सफेद होने से रोकने के जबरदस्त उपाय जरुर आजमाएं
बढ़ती उम्र के के साथ बालों का सफेद होना एक आम समस्या है। लेकिन यदि कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगे तो यह चिंता का विषय है। आज आधुनिक जीवन शैली में काम उम्र में ही बाल सफेद होने लगे हैं। अपनी जीवनशैली में बदलाव करके बाल सफेद होने से रोका जा सकता है।

Hair Fall and gray hair solution 8 ways to prevent hair from turning gray

अपनी जीवनशैली में बदलाव करके बाल सफेद होने से रोका जा सकता है

बढ़ती उम्र के के साथ बालों का सफेद होना एक आम समस्या है। लेकिन यदि कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगे तो यह चिंता का विषय है। आज आधुनिक जीवन शैली में काम उम्र में ही बाल सफेद होने लगे हैं। अपनी जीवनशैली में बदलाव करके बाल सफेद होने से रोका जा सकता है।
अधिकांश युवाओं की 30 की उम्र आते-आते बाल सफेद होने लगते हैं। दाढ़ी में भी सफेद बाल दिखने लगते हैं। कम उम्र में ही बाल सफेद होने के कई कारण है।


आइए जानते हैं बाल सफेद होने के कारण और इससे बचने के उपाय के बारे में-

अनियमित जीवनशैली

कम उम्र में बाल सफेद होने का सबसे प्रमुख कारणहै,अनियमित जीवनशैली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या बहुत अनियमित हो गई है। देर से सोना, देर से जागना, समय पर संतुलित आहार न लेना, इन सभी कामों में अनियमितता हमारे बालों पर दुष्प्रभाव डालती है।

असंतुलित आहार

असंतुलित आहार भी बालों के सफेद होने का मुख्य कारण है। आज लोगों का खान-पान बहुत खराब हो गया है।आजकल जंक फूड जैसे पिज़्ज़ा, पास्ता, ब्रेड, बिस्किट, कोल्डड्रिंक, चाऊमीन, बर्गर आदि ऐसे खाद्य पदार्थों का प्रचलन बहुत अधिक बढ़ गया है। यह खाद्य पदार्थ हमारे शरीर एवं वालों पर बुरा प्रभाव डालते हैं। आज लोग हरी सब्जियों, फलों और संतुलित आहार से दूर होते जा रहे हैं, जिससे हमारे बालों पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

मेलेनिन की कमी

कम उम्र में बाल सफेद होने का मुख्य कारण मेलेनिन है। बालों का रंग मेलेनिन की वजह से ही काला होता है।मेलेनिन एक पिगमेंट है, जिससे आंख बाल और त्वचा का रंग और चमक बरकरार रहता हैं। शरीर में जब मेलेनिन की कमी होने लगे या मेलेनिन कम बनने लगे तो बालों का रंग सफेद होने लगता है। मेलेनिन त्वचा आंख और बालों में पिगमेंटेशन प्रदान करता है तथा सूर्य से निकलने वाली हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से रक्षा करता है। मेलेनिन सूर्य की रोशनी से क्षतिग्रस्त होने वाली हेयर सेल्स को बचाता है।
वैसे तो उम्र बढ़ने के साथ मेलेनिन बनना कम हो जाता है और बाल सफेद होने लगते हैं लेकिन कई लोगों में कम उम्र में ही मेलेनिन का बनना रुक सा जाता है। ऐसी स्थिति में बाल सफेद हो जाते हैं।
बहुत अधिक जंक फूड खाने वालों शराब पीने वालों एवं धूम्रपान करने वालों में मेलेनिन बनना बहुत जल्दी कम हो जाता है।

बालों को सफेद होने से बचाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं लेकिन जब इन उपायों का कोई फायदा नहीं हो तो आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।ये उपाय काफी हद तक आपकी बाल सफेद होने की परेशानी को दूर कर सकते हैं।

बालों को सफेद होने से रोकने के 8 उपाय (8 Ways To Prevent Greying Of Hair)

1. रासायनिक उत्पादों के प्रयोग से बचें

रासायनिक उत्पादों का बालों पर अधिक इस्तेमाल सिर की त्वचा और रोम छिद्रों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे उम्र से पहले ही बाल सफेद होने लगते हैं। रासायनिक उत्पादों के अधिक इस्तेमाल से बालों का झड़ना भी बढ़ सकता है। यह उम्र से पहले गंजापन भी ला सकता है। अतः कम केमिकल्स वाले या नेचुरल और हर्बल उत्पादों का प्रयोग करें।

2. आंवला

आंवला बालों के लिए एक प्राकृतिक एवं रामबाण औषधि है। यह बालों की चमक और रंग को सुरक्षित रखता है। कच्चे आंवले को पीसकर उसका पेस्ट बनाकर सिर की त्वचा पर लेप करें। यदि कच्चा आंवला पीसने में परेशानी हो तो आंवले का पाउडर बाजार से ले आए और उसे पानी में घोलकर बालों पर लगाएं। कम से कम 3 हफ्ते ऐसा करने परिणाम दिखने लगता है।

3. कढ़ीपत्ता

नारियल तेल और कढ़ी पत्ते का मिश्रण भी बालों के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। एक कप नारियल के तेल में एक मुट्ठी कड़ी पत्ते डालकर 6 से 8 मिनट के लिए उबालें। ठंडा होने के पश्चात प्रत्येक दूसरे दिन बालों में लगाएं और सिर की त्वचा में मसाज करें। कड़ी पत्ते में मौजूद तत्व बालों के रंग को सुरक्षित रखने में मदद करते है। यह तेल बेजान बालों में चमक लाता है।

4. मेहंदी और मेथी

मेहंदी और मेथी को मिलाकर पेस्ट बना लीजिए और इसमें नारियल का तेल और बटर मिल्क कुछ मात्रा में मिला लीजिए। इस मिश्रण से बालों में मसाज करना बहुत फायदेमंद होता है।

5. प्याज

प्याज के कुछ टुकड़े करके उसे मिक्सर में पीस कर उसे निचोड़ कर रस निकाल ले। इस रस से सिर में मसाज कीजिए। इस उपाय को हफ्ते में दो बार अवश्य करें।

6. नियमित तेल मसाज

बालों में नियमित रूप से तेल से मसाज करना अत्यंत आवश्यक है। बालों के लिए नारियल तेल और बादाम का तेल बहुत फायदेमंद होता है। हफ्ते में दो बार बालों में तेल मालिश अवश्य करें।

7. विटामिन से भरपूर आहार लें

विटामिन से भरपूर आहार लेना बालों के लिए बहुत आवश्यक है। बालों में कुछ भी लगाने का फायदा तभी होगा जब आपका आहार सही होगा। कई बार पोषक तत्वों की कमी के कारण भी बाल असमय सफेद होने लगते हैं। आयरन को शरीर में एकत्रित करने में मदद करने वाले सिरम फेरिटिन, विटामिन बी12 और गुड कोलेस्ट्रॉल का अभाव उम्र से पहले युवाओं के बालों को सफेद कर रहा है। इसलिए अपने आहार मैं विटामिन बी6, बी12, विटामिन डी बायोटीन, विटामिन इ और प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करें।

8. तनाव से दूर रहे

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.