September 8, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Headlines (03 November 2023): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

News Headlines (03 November 2023): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में-
– प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का किया उद्घाटन
– अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर ‘कोस्टा सेरेना’ मुंबई में हुआ रवाना
– सपा के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा ने दिया इस्तीफा
– सीएम योगी आज से रहेंगे दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर
– कंगना रनौत ने दिए राजनीति में आने के संकेत
– यूट्यूबर एल्विश यादव पर सांप के जहर की सप्लाई का आरोप, FIR दर्ज
– दिल्ली में प्रदूषण के कारण 2 दिन के लिए स्कूल बंद
– 10 साल की बच्ची से रेप के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने मारी गोली

Daily hindi news HEaldiens

प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड इन फूड इंडिया 2023’ के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह को मजबूत करने के लिए एक लाख से अधिक एसएचजी सदस्यों को बीच पूंजी सहायता वितरित की। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर प्रदर्शित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर 'कोस्टा सेरेना' मुंबई में हुआ रवाना

लग्जरी नदी क्रूज गंगा विलास की सफलता के बाद एक और अंतरराष्ट्रीय प्रमुख कोस्टा आज भारतीय जल क्षेत्र में अपने तटीय क्रूज संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। केंद्रीय बंदरगाह जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनेवाल मुंबई में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज लाइनर ‘कोस्टा सेरेना’ की घरेलू नौकायन का शुभारंभ किया। कोस्टा क्रूज एक प्रमुख यूरोपीय क्रूज कंपनी, एक इतालवी ध्वज के तहत काम करती है। और उच्च स्तरीय अंतर्देशीय क्रूज अनुभव प्रदान करने के लिए प्रसिद्ध है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा ने दिया इस्तीफा

समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। सपा के कद्दावर नेता रवि प्रकाश वर्मा ने सपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफा देने का कारण लखीमपुर खीरी में सपा के आंतरिक गतिविधियों को बताया है। रवि वर्मा के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है।

सीएम योगी आज से रहेंगे दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर हैं। यहां उन्होंने डीवीएन पीजी कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया। इसके बाद वह भाजपा क्षेत्रीय स्तर के अनुसूचित वर्ग सम्मेलन में शामिल हुए और जिले को 271 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात की।

कंगना रनौत ने दिए राजनीति में आने के संकेत

कंगना रनौत ने हाल ही में गुजरात के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन किया। इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में कंगना रनौत ने कहा कि अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रहेगी तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी।

यूट्यूबर एल्विश यादव पर सांप के जहर की सप्लाई का आरोप, FIR दर्ज

बिग बॉस फेम और यूट्यूबर एल्विश यादव पर नोएडा सेक्टर 49 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एल्विश पर रेव पार्टी करने और रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई का आरोप लगा है। साथ ही एल्विश यादव पर विदेशी लड़कियों के बुलाने का आरोप भी लगा है।

दिल्ली में प्रदूषण के कारण 2 दिन के लिए स्कूल बंद

दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंचाने के कारण दिल्ली सरकार ने तीन और चार नवंबर को नर्सरी से लेकर कक्षा 5 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

10 साल की बच्ची से रेप के आरोपी डॉक्टर को पुलिस ने मारी गोली

नोएडा में 10 साल की बच्ची से रेप के आरोपी डॉक्टर की पुलिस मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैर में गोली लगी है। आरोपी डॉक्टर का नाम शहजाद है जो बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। उसके पास से हथियार और गोली भी बरामद हुई है।

राम मंदिर परिसर में बनेगा पुलिस कंट्रोल रूम

अयोध्या में राम मंदिर परिसर में पुलिस कंट्रोल रूम भी बनेगा इसके लिए चंपत राय की मौजूदगी में भूमि पूजन हुआ।

सुप्रीम ने कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका की खारिज

ज्ञानवापी सर्वे में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ज्ञानवापी मामले से जुड़ी मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है।

जेपी नड्डा पहुंचे प्रयागराज

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के रीवा में आयोजित अपनी चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए जाते समय दिल्ली से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपाइयों ने प्रयागराज एयरपोर्ट पर जेपी नड्डा को अंग वस्त्र पहनाकर और पुष्प कुछ देकर स्वागत किया।

शमी के जादू से भारत पहुंचा विश्व कप के सेमीफाइनल में

भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने 302 रन की विश्व कप इतिहास की अपने सबसे बड़ी और वनडे में चौथी बड़ी जीत दर्ज की। लगातार सातवीं जीत के साथ भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई है। वहीं श्रीलंकाई टीम दौड़ से बाहर हो गई है।