July 27, 2024

Budget 2024: आइये जानते हैं बजट में किसे क्या मिला?

Budget 2024: आइये जानते हैं बजट में किसे क्या मिला?

स्वास्थ्य के लिए 38.183 करोड़

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को आवंटित किए गए अंतरिम बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में वैसे तो कई नए कदमों का ऐलान किया गया है लेकिन इसमें मौजूदा बड़े अस्पतालों में नए मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव बेहद महत्वपूर्ण है। देश की लाखों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं तथा उनके सहायकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने का फैसला किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए अंतरिम बजट में आवंटन 6,800 करोड़ से बढ़ाकर 7,500 करोड़ रुपए किया गया है।

शिक्षा के क्षेत्र में 37,500 करोड़ आवंटित

शिक्षा क्षेत्र पर अंतरिम बजट में भी केंद्र सरकार ने अपना फोकस बरकरार रखा है। एक तरफ बुनियादी शिक्षा पर जोर है वहीं उच्च शिक्षा में अनुसंधान और नवाचार पर सरकार का ध्यान है। स्कूल शिक्षा के बजट में केंद्रीय योजनाओं के लिए करीब 19 फ़ीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। संशोधित अनुमान वर्ष 2023- 24 से वित्त वर्ष 2024-25 में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के तहत केंद्रीय योजनाओं के लिए बजट आवंटन में 12,024 करोड़ रुपए यानी 19.56 प्रतिशत की कुल वृद्धि हुई है। केवीएस के लिए 9,302 करोड़ रुपए और नवोदय विद्यालय के लिए 5,800 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।

डिजिटल इंडिया लर्निंग के तहत आवंटन में करीब 80 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है।उच्च शिक्षा विभाग के तहत अध्ययन और नवाचार के लिए 355 करोड़ रुपए दिए गए हैं। जबकि गत वर्ष यह आवंटन करीब 210 करोड़ रुपए था। पीएम श्री स्कूल योजना के तहत आवंटन 4000 करोड़ रुपए से बढ़कर 6000 करोड़ रुपए तक कर दिया गया है। इस योजना के तहत नए स्कूल खोले जाएंगे।

रेलवे के लिए 2.55 लाख करोड़ रुपए का बजट

केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में रेलवे के लिए कई घोषणाएं की हैं। सरकार आम ट्रेनों की बोगियों को अपग्रेड कर वंदे भारत के स्तर की बनाने की तैयारी कर रही है। रेल के इतिहास में पहली बार 40,900 किलोमीटर नई रेलवे ट्रैक बनाने की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश अंतरिम बजट में देश में तीन नए समर्पित रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है।

रेल बजट में
दिल्ली को 2.577 करोड़
उत्तर प्रदेश को 19.575 करोड़
बिहार को 10,032 करोड़
झारखंड को 7.234 करोड़
उत्तराखंड को 5120 करोड़
हरियाणा को 2861 करोड़ का बजट दिया गया है।

मनरेगा योजना को मिली मजबूती, 86 हजार करोड़ का आवंटन

वित्त मंत्री की ओर से गुरुवार को पेश अंतरिम बजट में मनरेगा योजना के लिए 86 हजार करोड़ का आवंटन किया गया। यह पिछले बजट में किए गए 60,000 करोड़ रुपए के आवंटन से करीब 43% अधिक है। अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए आवंटन घट गया है। 2024- 25 के अंतरिम बजट में इस योजना के लिए आवंटन 12,000 करोड़ रुपए है जबकि पिछली बार या 19,000 करोड़ रुपए था

रक्षा क्षेत्र में 6, 21लाख करोड़ का आवंटन

सरकार ने गुरुवार को घोषित अंतरिम बजट 2024- 25 में रक्षा क्षेत्र के लिए 6.21 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।पिछले साल यह आवंटन 5.94 लाख करोड़ रुपए था यानी इस साल 27 हजार करोड़ का इजाफा किया गया है।

सेनाओं के लिए कितना

थल सेना के लिए राजस्व व्यय 1,92,680 करोड़ रूपये आंका गया है जबकि नौसेना और वायु सेना को क्रमशः 32,778 करोड़ रुपए और 46,223 करोड़ आवंटित किए गए हैं। नौसेना बेड़े के लिए 23,800 करोड़ रुपए औरनौसेना डॉकयार्ड परियोजनाओं के लिए 6,830 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

बुनियादी ढांचे पर 11 लाख करोड़ रुपए होंगे खर्च

सरकार 2024- 25 में बुनियादी ढांचे के निर्माण पर रिकॉर्ड 11.11 लाख करोड़ रुपए खर्च करेगी। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना है।

प्रधानमंत्री आवास योजना पर खर्च

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के लिए अंतरिम बजट में 1091.98 करोड रुपए की वृद्धि की गई है। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि मध्यम वर्ग का दायरा तेजी से बढ़ रहा है और तीव्र शहरीकरण हो रहा है। अंतरिम बजट में एमआरटीएस और मेट्रो परियोजनाओं के लिए पिछले बजट के 23175.01 की तुलना में इस बार 24931.98 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। वहीं पीएम आवास योजना शहरी का बजट 326.32 करोड़ रुपए ही आवंटित किया गया है।

बजट में बच्चों का भी रखा गया ख्याल

बजट में महिलाओं के साथ बच्चों का भी ख्याल रखा गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को 2024- 25 के लिए 26,000 करोड रुपए मिले हैं। यह पिछले बजट की तुलना में 2.52 फ़ीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2023- 24 में कुल 25,448.68 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 में 21,200 करोड़ रुपए का सर्वाधिक आवंटन हुआ है।

मिशन शक्ति बजट में इजाफा

बजट में मिशन शक्ति (महिला संरक्षण और सशक्तिकरण मिशन) को 3146 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। महिला सुरक्षा से जुड़ी योजना में 955 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

अंतरिक्ष क्षेत्र का बजट 2000 करोड़ रुपए बढ़ा

अंतरिक्ष क्षेत्र के बजट में 2000 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है।अंतरिक्ष विभाग को 13,042.75 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। वर्ष 2023जी 24 में कुल 11,070.07 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया था। स्पेस टेक्नोलॉजी के लिए 10,087 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

खेलों के लिए 3442 करोड़ रुपए का बजट आवंटित

खेल मंत्रालय को गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए अंतरिम बजट में 3442.32 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। पेरिस ओलंपिक को देखते हुए इसमें पिछले साल की तुलना में 45.36 करोड़ रुपए का इजाफा किया गया है।