July 27, 2024

Daily Shorts News : Janpanchayat Daily Hindi NEWS

Janpanchayat Daily Hindi NEWS || Daily News Headlines || Latest News || Shorts News || News ||Breaking News Today|| Janpanchayat Hindi NEWS || Janpanchayat News Blogs || Daily Shorts News || Updates || Shorts News In Hindi || Daily Shorts News || UP News || Lucknow News || 07 June 2023

– राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
– सर्वानंद सोनेवाल ने चेन्नई से श्रीलंका के लिए भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज जहाज को झंडी दिखाकर किया रवाना
– अहमदनगर में माहौल खराब करने की कोशिश
– यूपी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्ताव को मिली मंजूरी
– कौशांबी सियालदह- एक्सप्रेस में लगी आग
– अखिलेश यादव की यात्रा पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का बड़ा बयान
– दिल्ली में UCC को लेकर बैठक
– बृजभूषण सिंह के खिलाफ नाबालिक रेसलर ने आरोप वापस लिया
– माफिया अतीक अहमद की जमीन पर बने फ्लैटों के आवंटन की तैयारी
– देश के टॉप टेन यूनिवर्सिटी में यूपी की दो यूनिवर्सिटी ने बनाई जगह
– गेमिंग ऐप के जरिए धर्मांतरण का मामला आया सामने

Daily Shorts News Hindi_Janpanchayat Daily Shorts News

Janpanchayat Daily Hindi NEWS || Daily News Headlines || Latest News || Shorts News || News ||Breaking News Today|| Janpanchayat Hindi NEWS || Janpanchayat News Blogs || Daily Shorts News || Updates || Shorts News In Hindi || Daily Shorts News || UP News || Lucknow News || 07 June 2023

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुरमू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया है। सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने श्रीमती मुर्मू को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ ग्रैंड ऑर्डर आफ येलो स्टार’ से सम्मानित किया। द्रोपति मुर्मू यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला है। प्रधानमंत्री और जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। सम्मान पाने के बाद श्रीमती मुर्मू ने कहा कि मैं यह सम्मान पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं यह ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि भारत के 140 करोड़ देशवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

सर्वानंद सोनेवाल ने चेन्नई से श्रीलंका के लिए भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज जहाज को झंडी दिखाकर किया रवाना

केंद्रीय बंदरगाह नौवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री श्री सर्वानंद सोनेवाल ने आज चेन्नई से श्रीलंका के लिए भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रूज पोत- एमवी एक्सप्रेस को चेन्नई से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह चेन्नई में 17.21 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रूज पर्यटन टर्मिनल की शुरुआत है जो देश में क्रूज पर्यटन और समुद्री व्यापार के एक नए युग की शुरुआत है।

अहमदनगर में माहौल खराब करने की कोशिश

4 दिन पूर्व एकनाथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्याबाई होलकर रखा था लेकिन इसके 4 दिन बाद ही वहां औरंगजेब की पोस्टर लहराए गए। पोस्टर में एक तरफ लब्बेक ग्रुप लिखा गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्ताव को मिली मंजूरी

यूपी कैबिनेट की बैठक 23 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। यूपी सरकार तबादला नीति 2023- 24 को मंजूर किया गया है। इसके साथ ही यूपी में 6 प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनाने पर भी मुहर लगी है।

कौशांबी सियालदह- एक्सप्रेस में लगी आग

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में भरवारी रेलवे स्टेशन के पास कौशांबी सियालदह- एक्सप्रेस में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। लोगों ने ट्रेन के खिड़की, दरवाजों से कूद कर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह है कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।

अखिलेश यादव की यात्रा पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का बड़ा बयान

लखीमपुर में सपा शिविर और अखिलेश यादव के रोड शो पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने तंज कसते हुए कहा कि “अखिलेश यादव का जनाधार समाप्त हो चुका है। प्रदेश की जनता इनके बारे में जान चुकी है। पर्दे के पीछे की समाजवादी पार्टी की मानसिकता क्या है? जनता समझ गई है। प्रदेश की जनता ने इन्हें पूरी तरह किनारे लगा दिया है। और कोई भी कवायद इनके काम नहीं आने वाली हैं।

दिल्ली में UCC को लेकर बैठक

आज दिल्ली में यूनिफॉर्म सिविल कोड(UCC) को लेकर बैठक हुई। उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मंथन भी हुआ। इस दौरान UCC ड्राफ्ट कमेटी की अध्यक्ष रंजना देसाई भी मीटिंग में मौजूद रही।

बृजभूषण सिंह के खिलाफ नाबालिक रेसलर ने आरोप वापस लिया

यौन शोषण के आरोप को लेकर बृजभूषण सिंह के खिलाफ एक तरफ पहलवान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली नाबालिग लड़की ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। नाबालिग लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान को भी बदल दिया है।

माफिया अतीक अहमद की जमीन पर बने फ्लैटों के आवंटन की तैयारी

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद से मुक्त कराई गई जमीन पर फ्लैट तैयार हो गए हैं और अब फ्लैटों के आवंटन की तैयारी शुरू हो गई है।आवंटन के लिए 8 या 9 जून को लॉटरी लगेगी। माफिया

देश के टॉप टेन यूनिवर्सिटी में यूपी की दो यूनिवर्सिटी ने बनाई जगह

केंद्र ने देश के सर्वश्रेष्ठ 10 विश्वविद्यालयों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के 2 विश्वविद्यालयों ने जगह बनाई है। वाराणसी के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) को पांचवा स्थान तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) को नौवां स्थान मिला है।

गेमिंग ऐप के जरिए धर्मांतरण का मामला आया सामने

गाजियाबाद में गेमिंग ऐप के जरिए धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यूपी पुलिस ने गृह मंत्रालय को जांच की जानकारी साझा की है। आईबी और अन्य केंद्रीय एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। एमपी सहित अन्य जगहों पर भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।