July 27, 2024

Daily Shorts News : Janpanchayat Daily Hindi NEWS

– गैंगस्टर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या
– 2024 में भाजपा के कई विधायकों को टिकट मिलना तय
– कांग्रेस में लोकसभा चुनाव को लेकर बदलाव के संकेत
– केंद्र सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा
– खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की पहलवानों से मुलाकात
– महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन
– MSP पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान
– हैदराबाद में जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की तीसरी बैठक में विदेशी प्रतिनिधियों ने कही भारत के लिए बड़ी
– मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की बढ़ती मुश्किलें
– इंडो- नेपाल बॉर्डर पर तस्करी का खुलासा
– दिल्ली NCB द्वारा किया गया ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़

Sanjeeva Jeeva Murder case_Daily Shorts News Hindi_Janp[anchayat hindi News

गैंगस्टर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या

 पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश तथा मुख्तार अंसारी के शूटर संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारे वकील की ड्रेस में आए थे। इस गोलीबारी में एक बच्ची को भी होने लगी है।

2024 में भाजपा के कई विधायकों को टिकट मिलना तय

2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर विधायक सांसद पर भारी पड़ रहे हैं। यूपी सरकार के कई मंत्री और विधायक टिकट की दौड़ में जुटे हैं। पूर्व से पश्चिम तक कई विधायक टिकट की दौड़ में है। योगी सरकार के कई मंत्री और विधायक लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। कानपुर से दिनेश शर्मा व सतीश महाना, कुशीनगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, देवरिया से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बस्ती से पूर्व विधायक सीपी शुक्ला तथा बाराबंकी से प्रदेश महामंत्री प्रियंका रावत के नाम की चर्चा है।

कांग्रेस में लोकसभा चुनाव को लेकर बदलाव के संकेत

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए राज्य में कांग्रेस को जल्द ही नया प्रभारी मिलने वाला है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि प्रियंका गांधी यूपी कांग्रेस प्रभारी का पद छोड़ सकती है तथा रायबरेली से लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य भी आजमा सकती हैं। कांग्रेस जल्द ही यूपी में नए प्रभारी का ऐलान कर सकती है।

केंद्र सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा

केंद्र की मोदी सरकार ने फसलों की एमएसपी बढ़ाकर किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। कई फसलों की MSP बढ़ा दी गई है। तुअर दाल उड़द धान और मक्के की एमएसपी में बंपर बढ़ोतरी की गई है। उड़द दाल की MSP ₹350 प्रति क्विंटल बढ़ाई गयी है। मक्का की ₹128 MSP बढ़ाई गई है। धान की 143 रुपए बढ़ाई गई है। मूंग दाल की ₹8058 प्रति कुंटल एमएसपी होगी।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की पहलवानों से मुलाकात

आज पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। खेल मंत्री और पहलवानों की इस मीटिंग में पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट शामिल रहे। अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को अपने आवास पर मीटिंग के लिए बुलाया था।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के बाद महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जबरदस्त हंगामा हुआ। कोल्हापुर में हिंदू संगठनों ने विरोध विरोध प्रदर्शन किया। दो गुटों में जबरदस्त झड़प हुई। एक मार्च के दौरान यह हंगामा हुआ। भारी बल में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है जिससे हालात को काबू में किया जा सके।

MSP पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान

MSP पर हरियाणा के करनाल में किसान सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यह विरोध प्रदर्शन MSP पर लाठीचार्ज के विरोध में हो रहा है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि MSP पर यह आंदोलन दिल्ली में हुए आंदोलन से बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र में धरना दे रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस द्वारा बल प्रयोग करना निंदनीय कार्य वाही है।

हैदराबाद में जी-20 स्वास्थ्य कार्य समूह की तीसरी बैठक में विदेशी प्रतिनिधियों ने कही भारत के लिए बड़ी

 पश्चिमी यूपी के कुख्यात बदमाश तथा मुख्तार अंसारी के शूटर संजीव जीवा की लखनऊ कोर्ट में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्यारे वकील की ड्रेस में आए थे। इस गोलीबारी में एक बच्ची को भी होने लगी है।

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की बढ़ती मुश्किलें

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उमर के खिलाफ 3 मुकदमों में NBW जारी किया गया है। कोर्ट ने मऊ पुलिस को उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। उमर कई दिनों से फरार चल रहा है।

इंडो- नेपाल बॉर्डर पर तस्करी का खुलासा

लखीमपुर खीरी में इंडो- नेपाल बॉर्डर पर तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। यहां प्रतिबंधित सामानों की तस्करी जंगल के रास्ते की जा रही है। इस तस्करी में एसएसपी और कस्टम विभाग की मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।

दिल्ली NCB द्वारा किया गया ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़

दिल्ली नारकोटिक्स ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए देश के अलग-अलग जिलों से 6 ड्रग पेडलर पकड़े हैं। LSD के 15000 पैकेट जब्त किए गए हैं जो 20 वर्षों में सबसे बड़ी मात्रा में जब्त की गई ड्रग्स सामग्री है।

Read daily shorts news in hindi

https://janpanchayat.com/category/short-news-janpanchayat/