July 27, 2024

Daily Shorts NEWS : Janpanchayat Shorts NEWS

Daily Shorts NEWS Hindi || Janpanchayat NEWS || Latest Breaking NEWS || Headlines ||Breaking
– बिहार के शिक्षा मंत्री के जहरीले बोल​
– नूपुर शर्मा को गन लाइसेंस जारी
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में समीक्षा बैठक की
– समाजवादी कैलेंडर लॉन्च
– शिवपाल यादव मिशन 2024 पर
– ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज
– चंदौली में मुख्यमंत्री योगी

Janpanchayat Hindi Shorts News

Daily News Headlines || Latest News || Breaking News Today|| Janpanchayat Hindi NEWS || Hindi Shorts NEWS

बिहार के शिक्षा मंत्री के जहरीले बोल

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव ने रामचरितमानस का अपमान करते हुए कहा कि यह नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है। चंद्रशेखर यादव ने कहा कि रामचरितमानस में महिलाओं को अपमानित करने वाले दोहे हैं। रामचरितमानस से यह दोहे हटा देनी चाहिए। उनके इस बयान पर घमासान छिड़ गया है। चंद्रशेखर यादव ने अपने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि माफी मांगने का सवाल ही नहीं है।

नूपुर शर्मा को गन लाइसेंस जारी

 बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा को गन लाइसेंस जारी किया गया है। नूपुर शर्मा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए गन लाइसेंस के लिए एप्लीकेशन दायर किया था। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान पर उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। नूपुर शर्मा की जान के खतरे के मद्देनजर उन्हें गन लाइसेंस जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में समीक्षा बैठक की

   मुख्यमंत्री योगी ने चित्रकूट में जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा चित्रकूट में जनपदीय निवेश सम्मेलन हो। उन्होंने कहा हर तहसील में फायर स्टेशन बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में विकास कार्यों की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री ने फीडबैक लिया।

समाजवादी कैलेंडर लॉन्च

अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को समाजवादी कैलेंडर लांच किया। यह कैलेंडर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को समर्पित है।

शिवपाल यादव मिशन 2024 पर

 समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदेशभर के दौरे की तैयारी कर रहे हैं। शिवपाल यादव ने कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए यूपी दौरे पर निकले हैं। शिवपाल यादव ने बीजेपी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब तक किए गए किसी भी वादे को बीजेपी सरकार ने पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार अब तक की सरकारों में सबसे भ्रष्ट सरकार है।

बिल्डर मुकेश जैन के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी

आगरा की इनकम टैक्स विभाग की टीम ने बिल्डर मुकेश जैन के ठिकानों पर छापेमारी की। आगरा और लखनऊ की टीम ने टैक्स की हेराफेरी की जानकारी होने पर यह छापेमारी की।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेज

राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारी तेजी से शुरू हो गई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 20 से अधिक केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। समिट में रोजाना 8 सेशन आयोजित होंगे। अमित शाह और राजनाथ सिंह भी इस सेशन में शामिल होंगे। लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक इन्वेस्टर्स समिट होगा। अनुराग ठाकुर, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप पुरी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा निर्मला सीतारमण इंडस्ट्रियल फाइनेंसर पर विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। रेल मंत्री अश्विन वैष्णव, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस के साथ ही तमाम मंत्री इस सेशन में शामिल होंगे।

चंदौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 

  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बृहस्पतिवार को चंदौली पहुंचे। चंदौली में उन्होंने अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया।