September 8, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Headlines ( 01 January 2024): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

News Headlines ( 01 January 2024): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

नए साल पर ISRO ने रचा इतिहास

नए साल के पहले दिन इतिहास रचते हुए इसरो ने सुबह 9:10 पर इसरो PSLV -C58/XPoSAT को लॉन्च कर दिया है। इससे अंतरिक्ष और ब्लैक होल के रहस्य का पता लगाया जा सकेगा। इस मिशन का जीवनकाल करीब 5 साल का होगा।

CM योगी ने नए साल के पहले दिन गोरखपुर में किया रुद्राभिषेक और हवन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज नव वर्ष के अवसर पर गोरखनाथ में रुद्राभिषेक और हवन किया। इसके साथ ही गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर में नाथ संप्रदाय के गुरुओं के सामने माथा टेका।

नए साल पर CM ने सुनी जनता की फरियाद

नव वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में हैं।यहां उन्होंने जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूर-दूर से आए फरियादियों की शिकायत सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को उसके निस्तारण के भी निर्देश दिए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे मथुरा, साध्वी ऋतंभरा को दी जन्मदिन की बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए साल पर मथुरा के वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में आयोजित सृष्टि पूर्ति महोत्सव में हिस्सा लिया। राजनाथ सिंह ने मथुरा में वात्सल्य ग्राम स्थित बालिका सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया और कार्यक्रम के अंत में राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले साध्वी रितम्भरा के साथ में जन्मदिन की बधाई भी दी।

रामनगरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नव वर्ष के अवसर पर पहले दिन भगवान राम की नगरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ईश्वर की आराधना करने पहुंचे। अयोध्या ही नहीं आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु यहां हनुमान जी और रामलला का दर्शन पूजन करने पहुंचे।

वाराणसी में नए साल की पार्टी में वकील की मौत

वाराणसी में 31 तारीख की रात न्यू ईयर की पार्टी के दौरान गोली चलने से वकील राघवेंद्र की मौत हो गई है। गोली मारने का आरोप सिक्योरिटी सुपरवाइजर पर है।

पिथौरागढ़ में कार हुई हादसे का शिकार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मदनकोट के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार एक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखचे उड़ गए।

बैंकिंग सिम कार्ड और आधार से जुड़े नियमों में नए साल पर हुआ बदलाव

वर्ष 2024 में आम आदमी को प्रभावित करने वाले नियमों में कई बदलाव किए गए हैं। इनमें सिम कार्ड से लेकर आयकर रिटर्न से जुड़े नियम शामिल है।

सीएम योगी और राम मंदिर को बम से उड़ने की धमकी

नए साल के पहले ही दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राम मंदिर और एसटीएफ के एडीजी अमिताभ यश को बम से उड़ने की धमकी मिली है। भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को ईमेल के जरिए यह लेटर भेजा गया, जिसमें यह धमकी दी गई है। इसमें आरोपी ने खुद को ISI से जुड़ा हुआ बताया है। यह मामला सामने आते ही STS और STF जांच में जुट गई है, और सुरक्षा के इंतजाम खड़े कर दिए गए हैं

जापान में शक्तिशाली भूकंप के झटके, सुनामी का अलर्ट जारी

जापान में एक बार फिर से भूकंप के बड़े झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार पश्चिमी जापान में शक्तिशाली भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई है। इसके बाद जापान में अब सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।

Read Latest News In Hindi : https://janpanchayat.com/category/short-news-janpanchayat/