July 27, 2024

News Headlines(02 February 2024): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

News Headlines(02 February 2024): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

News Headlines(02 February 2024): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

image

यूपी में आज से विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत

उत्तर प्रदेश में आज से विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत हो गई। सत्र के पहले दिन राज्यपाल आनंदी बेn पटेल ने विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित किया और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। वर्तमान बजट सत्र 12 फरवरी तक चलेगा। 5 फरवरी को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में 2024- 25 का बजट पेश करेंगे।

सीएम योगी ने लखनऊ में की ‘शक्ति वंदन अभियान’ की शुरुआत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को लखनऊ के ज्यूपिटर हॉल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘शक्ति वंदन अभियान’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए हमने महिलाओं को सशक्त किया है।

ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को हाई कोर्ट से बड़ा झटका

ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाई कोर्ट ने व्यास जी के तहखाना में पूजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अगली सुनवाई 6 फरवरी को होगी।

जुम्मे की नमाज को लेकर ज्ञानवापी में अलर्ट

वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। क्योंकि आज शुक्रवार को जुमे की नमाज के लिए लोग बड़ी संख्या में ज्ञानवापी पहुंच रहे हैं जिसे लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है और ड्रोन से निगरानी कर रहा है।

मॉडल पूनम पांडे का निधन

एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का 32 वर्ष की उम्र में सर्वाइकल कैंसर की वजह से निधन हो गया। पूनम पांडे का कैंसर लास्ट स्टेज पर था जिससे उनकी मौत हो गई।

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किए गए भर्ती

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की शुक्रवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत थी।

चंपई सोरेन ने ली झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

झारखंड में पिछले तीन दिन से चल रहा सस्पेंस आज खत्म हो गया। चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

ED के पांचवें सामान पर भी केजरीवाल का पेशी से इनकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED के 5वें समन पर भी पेशी से इनकार कर दिया है तथा ED के समन को गैर कानूनी बता दिया है और कहा कि सही समय आएगा तब अमल किया जाएगा।

17 – 18 फरवरी को होगी भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक

भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक दिल्ली के भारत मंडपम में 17 और 18 फरवरी को होगी।

हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका

हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हेमंत सोरेन की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है और कहा कि ‘आप पहले हाई कोर्ट जाइए’।

उत्तराखंड में UCC लागू करने की तैयारी पूरी

उत्तराखंड की धामी सरकार ने UCC लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। UCC को लागू करने के लिए बनी एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट आज सुबह 11:00 बजे सरकार को सौंप दी है

दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ता के

ABC