September 8, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

News Headlines(26 January 2024): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

News Headlines(26 January 2024): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में_republic Day 2024 news In Hindi

75 वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति ने फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर भारत के शौर्य का प्रदर्शन

75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड का भव्य आयोजन हुआ।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई। इस दौरान सैन्य शक्ति और महिला शक्ति का प्रदर्शन दुनिया ने देखा।

फ्रांस के राष्ट्रपति बने गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि

75 वें गणतंत्र दिवस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी के साथ परेड देखी।

गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी की मेहमान बनी झाड़ू मारने वाली महिलाएं

गणतंत्र दिवस समारोह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी की सफाई कर्मी महिलाओं रोशनी और कलावती को बतौर मेहमान आमंत्रित किया था। पीएम मोदी की दोनों खास मेहमान दिल्ली के फाइव स्टार होटल में रुकी थी। उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन का सबसे अहम पल है। रोशनी और कलावती ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आयोजन में शामिल होने के लिए बुलाया है

गणतंत्र दिवस परेड में BSF की महिला जवानों का मोटरसाइकिल प्रदर्शन

बीएसएफ सीआरपीएफ और एसएसबी की महिला कर्मियों ने मोटरसाइकिल पर प्रदर्शन किया इस दौरान साहसिक कर्तव्य दिखाकर देश की नारी शक्ति का भी प्रदर्शन किया।

कर्तव्य पथ पर उतरा चंद्रयान

गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड दस्ते में इसरो भी शामिल हुआ है। इस दौरान चंद्रयान-3 की झांकी निकाली गई। चंद्रयान-3 की झांकी देख दर्शकों के साथ केंद्रीय मंत्री भी उठ खड़े हुए।

कर्तव्य पथ पर महिला शक्ति का जलवा

देश के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर आज महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित झांकियां प्रदर्शित की गई। इन झांकियों में सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका से लेकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान की झलक देखने को मिली।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में फहराया तिरंगा

75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में तिरंगा फहराया और देश को एकजुटता का संदेश दिया और कहा कि अगर हम सभी देशवासी एक साथ भाईचारे से मिलकर चलेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा।

गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने फहराया तिरंगा

75 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लखनऊ में तिरंगा फहराया।

बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच चिराग पासवान को एनडीए ने बुलाया दिल्ली

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और जमुई सांसद चिराग पासवान को दिल्ली बुलाया है। चिराग पासवान पटना स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हुए।

अमिताभ बच्चन ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर एक अनूठी पहल की है। उन्होंने 75वां गणतंत्र दिवस दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने इसका एक दिल छू लेने वाला वीडियो भी जारी किया है।

बिहार में नीतीश कुमार कल देंगे इस्तीफा

बिहार में एक बार फिर से सियासी उलट फेर लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों की माने तो अमित शाह के आवास पर कल हुई बिहार बीजेपी के नेताओं की बैठक में भाजपा नेताओं को नीतीश कुमार के साथ आने की बात बताई गई है।

आईसीसी पुरस्कारों में भारत का दबदबा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी ने 2023 के लिए तीनों प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी टीम का ऐलान कर दिया है। इन पुरस्कारों में भारत का दबदबा रहा। पुरुषों में तीन में से दो प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भारत के हैं। वहीं पुरुषों में ही तीनों प्रारूप की सर्वश्रेष्ठ टीम भारतीय खिलाड़ियों के बिना अधूरी रही। तीनों ही प्रारूप में भारतीय खिलाड़ी मौजूद रहे वहीं इन पुरस्कारों में पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी।

गणतंत्र दिवस पर मथुरा में हुआ पथराव, चले लाठी डंडे

गणतंत्र दिवस की सुबह मथुरा के परखम गांव में दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद जमकर पथराव हुआ और साथ ही लाठी डंडे भी चले। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल हालात काबू में हैं।

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां रैली निकाल रहे स्कूली बच्चों पर गन्ने से ओवरलोडेड एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में कई बच्चों के दबे होने की आशंका है।

Read Latest Hindi News: