July 27, 2024

News Headlines(28 January 2024): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

image 2 18

प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार मोदी ने की ‘मन की बात’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार ‘मन की बात’ की। 2024 के बाद यह पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम था। ‘ मन की बात’ कार्यक्रम का यह 109 वां एपिसोड था।सुबह 11:00 बजे मोदी ने ‘मन की बात’ के कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया।

शाम 5:00 बजे नीतीश कुमार लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार में राजनीतिक हलचल के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद उन्होंने एनडीए के साथ मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। नीतीश कुमार का नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण शाम 5:00 बजे होगा।

सीएम योगी ने लगाया गोरखपुर में जनता दरबार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आज जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके समाधान के निर्देश भी दिए।

सीएम योगी ने गोरखपुर में किया सफाई कर्मियों का सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर में सफाई कर्मियों का सम्मान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की सुंदरता की आत्मा सफाई कर्मियों पर निहित करती है।

सीएम योगी ने गोरखपुर में छात्रों को वितरित किया टैबलेट और स्मार्टफोन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को स्मार्टफोन और टेबलेट वितरित किया।

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान बड़ा हादसा

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान स्टेज गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। इस कार्यक्रम में लगभग 1600 लोग शामिल थे।

बरेली में जलने से पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में पांच लोगों की घर के अंदर जलने से मौत हो गई है। शॉर्ट सर्किट या हीटर से हादसा होने की आशंका जताई गई है।

यूपी भाजपा किसान मोर्चा की आज हुई बड़ी बैठक

लखनऊ में आज यूपी भाजपा किसान मोर्चा की बड़ी बैठक हुई। किसान मोर्चा के प्रदेश भर के पदाधिकारी इस बैठक में बुलाए गए और बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हुए। यह बैठक प्रदेश के किसानों को साधने के लिए हुई है।

कानपुर में ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

कानपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मेस्टन रोड स्थित राम जानकी मंदिर को और वहां की देखरेख करने वाले भाजपा नेता को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। अराजक तत्वों ने धमकी भरा पोस्टर मंदिर में फेंका है।

Read Latest News In Hindi: https://janpanchayat.com/category/short-news-janpanchayat/