July 27, 2024

World Food Safety Day 2023 : विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास एवं महत्व

World Food Safety Day 2023 || Food Safety Day || About World Food Safety Day || World Food Safety Day In Hindi || Hindi Blogs || Interesting facts || 07 June ​

प्रत्येक वर्ष 7 मई को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस(World Food Safety Day) मनाया जाता है। रोटी, कपड़ा और मकान यह तीनों जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। सुरक्षित भोजन स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन हम ऐसे कई सारे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। खाद्य सुरक्षा के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि खाद्य पदार्थों को ग्रहण करने से पहले उसका उत्पादन, प्रसंस्करण और भंडारण, वितरण तैयारी तक प्रत्येक चरण लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित हो। स्वस्थ शरीर के लिए सुरक्षित अनाज काफी महत्वपूर्ण होता है।

World Food Safety Day 2023_Janpanchayat hindi blogs.png

World Food Safety Day 2023 || Food Safety Day || About World Food Safety Day || World Food Safety Day In Hindi || Hindi Blogs || Interesting facts || 07 June

 प्रत्येक वर्ष 7 मई को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस(World Food Safety Day) मनाया जाता है। रोटी, कपड़ा और मकान यह तीनों जीवन की मूलभूत आवश्यकताएं हैं। सुरक्षित भोजन स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन हम ऐसे कई सारे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। खाद्य सुरक्षा के द्वारा यह सुनिश्चित किया जाता है कि खाद्य पदार्थों को ग्रहण करने से पहले उसका उत्पादन, प्रसंस्करण और भंडारण, वितरण तैयारी तक प्रत्येक चरण लोगों के स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित हो। स्वस्थ शरीर के लिए सुरक्षित अनाज काफी महत्वपूर्ण होता है। आज के मिलावटी युग में प्रदूषित भोजन और पानी का स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रत्येक वर्ष 7 जून को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस(World Food Safety Day) के रूप में मनाने की घोषणा की है। भारत में प्रत्येक वर्ष 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का इतिहास(History of World Food Safety Day)

 विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस(World Food Safety Day) को जुलाई 2017 में खाद्य एवं कृषि संगठन के सम्मेलन के 40वें सत्र में अपनाया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दिसंबर 2017 में विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस को अपना समर्थन दिया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वे सत्र की दूसरी समिति के समक्ष रखे गए इस प्रस्ताव को महासभा ने अपना लिया। महासभा द्वारा इस प्रस्ताव पर समर्थन देने के पश्चात 20 दिसंबर 2018 में 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में घोषित किया गया। यह दिन खाद्य जनित रोगों को रोकने के लिए स्थाई तरीके से बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए खाद्य प्रणालियों को बदलने की आवश्यकता पर जोर देता है

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का महत्व (Significance of World Food Safety Day)

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक वर्ष 10 में से एक व्यक्ति दूषित भोजन के कारण बीमार होता है। और दूषित खाद्य पदार्थ के सेवन से प्रत्येक वर्ष करीब 4 लाख 20 हजार लोगों की मृत्यु हो जाती है और 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर यह खतरा अधिक होता है। WHO के अनुसार प्रत्येक वर्ष 1 लाख 25 हजार बच्चों की मृत्यु दूषित खाद्य पदार्थों से होने वाले रोगों से हो जाती हैं। इसलिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भोजन के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने की दृष्टि से खाद्य सुरक्षा दिवस अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का उद्देश्य(Objectives of World Food Safety Day)

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस(World Food Safety Day) का मुख्य उद्देश्य है, सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना, क्योंकि असुरक्षित खाद्य पदार्थ कई बीमारियों का कारण बनते हैं और ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को संतुलित एवं खाद्य मानकों पर खरा उतरने वाले पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है। इसके अतिरिक्त असुरक्षित खाद्य पदार्थों से होने वाले खतरों का पता लगाना, उनको रोकना और प्रबंधन करना इस दिन के उद्देश्य के अंतर्गत आता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस लोगों को असुरक्षित भोजन के सेवन से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करता है। जिससे मानव स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके।

कैसे मनाया जाता है विश्व खाद्य दिवस (How is World Food Safety Day Celebrated) ?

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर जनसाधारण में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र का खाद्य और कृषि संगठन संयुक्त रूप से प्रत्येक वर्ष विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस(World Food Safety Day) मनाता है। इस दिन यह बताने का प्रयास किया जाता है कि पौष्टिक भोजन अच्छे स्वास्थ्य के लिए कितना आवश्यक है। इसका उद्देश्य है उपभोक्ताओं को सुरक्षित रखने और भोजन में एक समान व्यापार को रेखांकन करने में दुनियाभर में खाद्य मानकों की पहचान करना।
विश्व भर में असुरक्षित भोजन से होने वाली बीमारियों की ओर लोगों का ध्यान केंद्रित किया जाता है। जिससे असुरक्षित भोजन के कारण होने वाले बीमारियों की वजह से मृत्यु दर को कम किया जा सके। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

क्या है खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013(What is Food Safety Act 2013) ?

 खाद्य सुरक्षा अधिनियम भारतीय संसद द्वारा 5 जुलाई को पास किया गया था भारतीय संसद द्वारा यह अधिनियम पारित होने के पश्चात 10 दिसंबर 2013 को सरकार द्वारा इसे अधिसूचित कर दिया गया। इस अधिनियम के अनुसार गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान तथा प्रसव के छः माह के उपरांत भोजन मिलेगा तथा ₹6000 का मातृत्व लाभ मिलेगा। खाद्यान्न की आपूर्ति ना हो पाने की स्थिति में लाभार्थी को खाद्य सुरक्षा भत्ता दिया जाता है। इस अधिनियम की पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक प्रावधान किए गए हैं।
खाद्य सामग्री खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें – 

 

  • खाद्य सामग्री खरीदते समय जागरूक उपभोक्ता बने और मानक चिन्हों की जांच अवश्य करें।
  • खरीदारी करते समय खाद्य पदार्थों की रंग शुद्धता और उसकी विशेष जानकारी रखें।
  • पैक सामान खरीदते समय एक्सपायरी डेट, कंपनी का नाम, दाम, वजन, पैकिंग स्थिति आदि की जांच करें।
  • नकली और खुली सामग्री लेने से बचें।

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2023 की थीम(Theme of World Food Safety Day,2023)

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2023 की थीम है-
“खाद्य मानक जीवन बचाते हैं।”
(Food Standards Save Lives) 

Read More Hindi Blogs

https://janpanchayat.com/category/interesting-facts/