July 27, 2024

Lok Sabha Election 2024 Updates: भाजपा की छठवीं सूची में कहां से किसको मिला टिकट

Lok Sabha Election 2024 Updates: भाजपा की छठवीं सूची में कहां से किसको मिला टिकट, लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

भाजपा की छठवीं सूची में कहां से किसको मिला टिकट

Lok Sabha Election 2024 Updates: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 543 में से अब तक 401 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा पर कर दी है। मंगलवार को भाजपा ने अपनी छठवीं सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में राजस्थान के लिए दो और मणिपुर के लिए एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है। इनर मणिपुर लोक सभा सीट से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं राजस्थान की करौली- धौलपुर (अजा लोकसभा सीट से इंदु देवी जाटव और दौसा से कन्हैयालाल मीणा को उम्मीदवार बनाया गया है।

राजस्थान की 25 लोकसभा सीट में से 24 पर उम्मीदवारों की घोषणा

राजस्थान की 25 लोकसभा सीट में से भाजपा ने 24 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इनर मणिपुर सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह का टिकट काट दिया है। उनके स्थान पर पार्टी ने राज्य सरकार में मंत्री थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को टिकट दिया है।

भाजपा की पहली सूची में 34 केंद्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम शामिल है। इसके साथ हीं 195 उम्मीदवारों की पहली सूची में 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया है।

भाजपा ने दूसरी सूची में 72 नाम का ऐलान किया था। भाजपा की 72 उम्मीदवारों की सूची में नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर जैसे केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम भी शामिल था।

भाजपा ने तीसरी सूची 21 मार्च को जारी की थी जिसमें नौ उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी। तीसरी सूची में तमिलनाडु भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को कोयंबटूर से उम्मीदवार बनाया गया था। इसके अतिरिक्त चेन्नई सेंट्रल से विनोद पी. सेल्वम, वेल्लोर से ए. सी. शनमुगम, चेन्नई दक्षिण से तमिलिसाई सुंदरराजन, कृष्णागिरी से सी नरसिम्हन,पेरंबलूर से टी. आर. परिवेंधर नीलगिरी से एल मुरूगन, थूथुकुड़ी से नैनार नागेंद्रन और कन्याकुमारी से पोन. राधाकृष्णन को उम्मीदवार घोषित किया गया था।

भाजपा की चौथी सूची 22 मार्च को जारी की गई, जिसमें तमिलनाडु की 14 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था तथा पुडुचेरी की एक सीट के लिए भी प्रत्याशी घोषित किया गया था।

भाजपा ने अपनी पांचवी सूची 24 मार्च को जारी कर दी थी, जिसमें 111 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था। पांचवी सूची में रामायण के श्री राम यानी अरुण गोविल को मेरठ से तथा कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया गया था। इसके साथ ही पांचवी सूची में वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट काट दिया गया है। उनके स्थान पर मंत्री जितिन प्रसाद को टिकट दिया गया है। सूची में मेनका गांधी को फिर से टिकट दिया गया है। बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में पार्टी में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह की जगह गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग को टिकट दिया है।