July 27, 2024

News Headlines Today (12 September 2023) : आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

News Headlines Today (12 September 2023) : आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में
– एशिया कप में भारत की शानदार जीत
– यूपी की सड़कों को लेकर सीएम योगी का सख्त निर्देश
– नये ड्रेस में नजर आएंगे संसद के कर्मचारी
– यूपी में रहस्यमय बुखार से 68 लोगों की मौत
– प्रियंका गांधी को हरिद्वार से चुनाव लड़ाने की हो रही मांग
– देहरादून में धर्मेंद्र प्रधान ने किया योजनाओ का शिलान्यास
– केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह का POK पर बड़ा बयान
– भारत और सऊदी अरब के बीच हुआ बड़ा समझौता
– महाराष्ट्र के सतारा में आपत्तिजनक पोस्ट पर तानाव
– डीजल गाड़ियों पर गडकरी का सबसे बड़ा ऐलान
– उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला

News Headlines Today (12 September 2023) : आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

एशिया कप में भारत की शानदार जीत

एशिया कप सुपर 4 में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। के एल राहुल और विराट कोहली के शतक और कुलदीप यादव द्वारा लिए गए पांच विकेट की बदौलत भारत ने शानदार जीत दर्ज की। भारत के 357 रन के जवाब में पूरी पाकिस्तानी टीम 129 रनों पर ही सिमट गई ।सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीत पर टीम को बधाई दी है।

यूपी की सड़कों को लेकर सीएम योगी का सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश की गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए अब टारगेट दे दिया है। साथ ही सड़कों को 5 साल गारंटी होने की बात कही है। सीएम योगी ने दिवाली तक UP की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।5 वर्ष से पहले सड़के खराब होने पर उनका पुनर्निर्माण होगा।

नये ड्रेस में नजर आएंगे संसद के कर्मचारी

संसद के सभी कर्मचारियों की पोशाक बदल दी जाएगी। सभी सुरक्षाकर्मी क्रीम कलर का कुर्ता पजामा और मणिपुरी टोपी पहनेंगे। संसद में महिला कर्मचारी नए डिजाइन की साड़ियां पहनेगी।

यूपी में रहस्यमय बुखार से 68 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा समेत फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, कासगंज और एटा जिला में पिछले कुछ दिनों में लगभग एक सप्ताह के अंदर रहस्यमय बुखार से 40 बच्चों सहित 68 लोगों की जान जा चुकी है। रहस्यमय बुखार से होने वाली मौतो के आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग को चौंका दिया है।

प्रियंका गांधी को हरिद्वार से चुनाव लड़ाने की हो रही मांग

वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को हरिद्वार से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं। हरिद्वार एक महत्वपूर्ण लोकसभा सीट है। हरिद्वार सीट से कांग्रेस पार्टी 2009 के बाद से लगातार हार का सामना कर रही है।

देहरादून में धर्मेंद्र प्रधान ने किया योजनाओ का शिलान्यास

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार को देहरादून पहुंचे। यहां धर्मेंद्र प्रधान ने विद्या समीक्षा केंद्र का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उत्तराखंड में 141 पीएम श्री स्कूलों का शिलान्यास किया और सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह का POK पर बड़ा बयान

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री वी.के. सिंह ने POK को लेकर बड़ा बयान दिया है। वी.के. सिंह ने कहा “POK भारत में होगा शामिल। थोड़ा इंतजार कीजिए POK अपने आप भारत में शामिल हो जाएगा।

भारत और सऊदी अरब के बीच हुआ बड़ा समझौता


भारत और सऊदी अरब ने दोनों देशों के बीच एक स्टार्ट अप ब्रिज की स्थापना की घोषणा की है। समझौते के तहत गांधीनगर स्थित गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक या गिफ्ट सिटी में सऊदी अरब एक कार्यालय स्थापित करेगा।

महाराष्ट्र के सतारा में आपत्तिजनक पोस्ट पर तानाव

महाराष्ट्र के सतारा में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दो समुदायों के बीच पथराव और आगजानी हुई। जिसमें 10 लोग घायल हुए और एक की मौत हो गई है। इस मामले में 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालात पर नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

डीजल गाड़ियों पर गडकरी का सबसे बड़ा ऐलान

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि डीजल इस्तेमाल करने वाले वाहनों में कमी नहीं आएगी तो वह वित्त मंत्री से अनुरोध करेंगे कि डीजल पर 10% जीएसटी लगाया जाए। जिससे वाहनों में डीजल के इस्तेमाल में कमी आए।क्योंकि इन गाड़ियों के इस्तेमाल से प्रदूषण बढ़ता है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घोसी उपचुनाव हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को घोसी उपचुनाव में जीत पर गुब्बारे की तरह नहीं फूलना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव और उनके भोंपू को सैफई खानदान के अलावा कोई बर्दाश्त नहीं होता।

भारत के राष्ट्रपति ने किसानों के अधिकारों पर पहले वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन किया

भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में किसानों के अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा की दुनिया का कृषक समुदाय इसका अग्रणी संरक्षक है और वे फसल विविधता के सच्चे संरक्षक हैं।

रक्षा मंत्री ने 11 राज्यों /केंद्र शासित प्रदेशों में 2,900 करोड़ रुपए की अधिक की लागत से निर्मित 90 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की

क्षा मंत्री श्राजनाथ सिंह ने 11 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में फैली 2,900 करोड रुपए से अधिक की सीमा सड़क संगठन (BRO )की 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया है। 12 सितंबर 2023 को जम्मू में एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री द्वारा परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।