September 8, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन ओडिशा की मयूरभंज सीट से लड़ेंगी चुनाव: Lok Sabha Election 2024 Updates

शिबू सोरेन की बेटी अंजनी सोरेन ओडिशा की मयूरभंज सीट से लड़ेंगी चुनाव: Lok Sabha Election 2024 Updates

Lok Sabha Election 2024 Updates, Odisha News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख शिबू सोरेन की बेटी एक बार फिर से लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आज माने जा रही हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा की तरफ से शिबू सोरेन की बेटी अंजनी को ओडिशा के मयूरभंज सीट से टिकट दिया गया है।

2019 में मयूरभंज सीट से चुनाव हार गई थीं अंजनी

2019 में भी अंजनी सोरेन ने मयूरभंज सीट से चुनाव लड़ा था जिसमें 1,35552 वोट के साथ तीसरे स्थान पर थीं। 2019 में मयूरभंज से बीजेपी की विश्वेश्वर टुडू ने चुनाव जीता था।

ओडिशा के मयूरभंज और सुंदरगढ़ जिलों की सीमा झारखंड से लगती है। अतः इन दोनों जिलों में झारखंड मुक्ति मोर्चा की अच्छी पकड़ है। 2009 के लोकसभा चुनाव में झामुमो के टिकट पर सुदाम मरांडी मयूरभंज से जीते थे। 2009 में भी झामुमो ने होने उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह हार गए।

Read More: https://janpanchayat.com/web-stories/interesting-facts-about-atal-bihari-vajpayee/

2009 के चुनाव के बाद झारखण्ड मुक्ति मोर्चा यहां कमजोर होती चली गई और 2014 के लोकसभा चुनाव में झामुमो उम्मीदवार को 17 फ़ीसदी से भी कम वोट मिले। 2014 में बीजेडी के रामचंद्र हंसदा जीते थे, जबकि 2019 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।

मयूरभंज सीट से बीजेपी ने नबा चरण माझी को उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने मयूरभंजसीट से मौजूदा सांसद विश्वेश्वर टुडू का टिकट काट दिया है।