July 27, 2024

Todays Hindi Breaking NEWS : Janpanchayat Short News

Short News || Latest Hindi News विश्व बैंक के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर मजबूत, यूपी सरकार 10 जिलों में कराने जा रही एकीकृत न्यायालय परिसरों का निर्माण, 36 कानून खत्म, एमसीडी में आप को बहुमत, उपचुनाव के नतीजों से पहले लखनऊ में बड़ी हलचल, उत्तर कोरिया के किम जोंग का तुगलकी फरमान

Janpanchayat Hindi News | Breaking News | Top NEWS

हिंदी समाचार | आज के ताज़ा समाचार

1. विश्व बैंक के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक स्तर पर मजबूत।

भारत दुनिया के मुकाबले तेजी से बढ़ेगा। विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष (2022–2023) के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर की को 6.5 से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है।

India’s economy to grow at 6.9% in FY23 : The World Bank Of India

2. यूपी सरकार 10 जिलों में कराने जा रही एकीकृत न्यायालय परिसरों का निर्माण।

यूपी में अब एक ही छत के नीचे सारे न्यायालय होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इंटीग्रेटेड कोर्ट कांप्लेक्स के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर महोबा, हाथरस, चंदौली, शामली, अमेठी, हापुड़, औरैया, सोनभद्र, संभल और चित्रकूट सहित 10 जिलों का चयन किया गया है।

3. 36 कानून खत्म

यूपी सरकार ने विधि आयोग की संस्तुतियों के आधार पर अनुपयोगी 36 कानूनों को खत्म कर दिया। इसमें साहूकारी अधिनियम, 1976 भी शामिल है। अब गांव–कस्बों में साहूकारों की महंगे कर्ज व शोषण से गरीबों को मुक्ति मिलेगी।

4. एमसीडी में आप को बहुमत

Delhi MCD Election Result 2022_Aam Aadmi Party Victory

दिल्ली के एमसीडी चुनाव में आप पार्टी ने बहुमत हासिल कर जीत दर्ज की। एमसीडी चुनाव में भारी जीत के बावजूद आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप के कद्दावर नेताओं के इलाके में भाजपा ने जीत दर्ज की।
सत्येंद्र जैन के इलाके में सभी 3 सीटों पर आप की हार हुई है और बीजेपी सभी सीटें जीत गई। सिसोदिया के इलाके में 4 में से 3 सीटों पर बीजेपी का कब्जा।
250 में से 132 सीटें आप ने जीती। 104 सीटों पर बीजेपी का कब्जा। 9 सीटें कांग्रेस को और तीन अन्य को मिली हैं।

5. उपचुनाव के नतीजों से पहले लखनऊ में बड़ी हलचल

 उपचुनाव के नतीजे आने से पहले लखनऊ में हलचल बढ़ गई है। अखिलेश यादव कल रात में ही सैफई से लखनऊ पहुंच गए हैं। उपचुनाव के नतीजे कल आएंगे।

6. उत्तर कोरिया के किम जोंग का तुगलकी फरमान।

Kim Jong Un : Janpanchayat Hindi News

उत्तर कोरिया में दक्षिण कोरिया की फिल्में और नाटक देखने या बेचने पर मृत्युदंड की सजा का प्रावधान किया गया है। उत्तर कोरिया के फायरिंग दस्ते ने दक्षिण कोरियाई फिल्म देख रहे दो किशोरों को गोली से उड़ाया।