July 27, 2024

UP Budget 2024- 25: प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश,CM योगी ने प्रभु श्री राम को समर्पित किया बजट

UP Budget 2024- 25: प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश,CM योगी ने प्रभु श्री राम को समर्पित किया बजट

यूपी बजट 2024- 25 (UP Budget 2024- 25)

प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश

UP Budget 2024- 25: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट आज वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में पेश किया। सोमवार को विधानसभा में प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2024- 25 का बजट प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है। यह बजट 7,36,437 करोड़ 71 लख रुपए का है।

CM योगी ने प्रभु श्री राम को समर्पित किया बजट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “हमारी सरकार का यह आठवां बजट है। प्रत्येक बजट में हमने अपने किसी थीम को लेकर प्रदेश के लोक मंगल के लिए उस बजट को प्रस्तुत किया है। हमारा पहला बजट प्रदेश के किसानों को समर्पित था। और आज का बजट प्रभु श्री राम को समर्पित करते हुए लोक मंगल की भावना को समर्पित किया गया है।”

2024- 25 के बजट में 24000 करोड रुपए की नई योजनाएं लाई गई है। वित्तीय वर्ष के बजट में राजकोषीय घाटा 3.46 फ़ीसदी है। इस बजट में कनेक्टिविटी विस्तार और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ ही महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस किया गया है।

7,36,437 करोड रुपए के बजट में 24,863.57 करोड़ रुपए की नई परियोजनाएं शामिल हैं। वित्त वर्ष 2023- 24 के लिए राज्य के बजट का आकार 6.9 लाख करोड रुपए था, जिसमें 32,721 करोड़ रुपए की नई योजनाएं शामिल थी। वित्त वर्ष 2024- 25 बजट में कुल 6, 06,802. 40 करोड रुपए की राजस्व प्राप्तियां और 1,14,531,42 करोड रुपए की पूंजीगत प्राप्तियां शामिल है।

यूपी के बजट 2024 25 की विशेषताएं

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 2024- 25 का बजट पेश करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रदेश की अर्थव्यवस्था में बेहद सुधार हुआ है। यूपी में जंगल राज का सफाया हो चुका है। हमारी सरकार अब तक 6 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकल चुकी है।

  • प्रधानमंत्री जन धन योजना में यूपी अव्वल
  • ई-श्रम पोर्टल पर 8.32 करोड़ कामगारों का पंजीकरण
  • मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से 22 लाख से ज्यादा को मिला लाभ
  • ब्लॉक स्तर पर बन रहे स्टेडियम और मल्टीपरपज हॉल।
  • निराश्रित महिलाओं के लिए बड़ी पेंशन।
  • योगी सरकार ने बीमारू राज्य का नॉरेटिव बदला।
  • किसानों को मिल रहा सीधा फायदा।

यूपी के बजट 2024- 25 में किसको क्या मिला? आइए जानते हैं-

महिलाओं के लिए

2024 के बजट में निराश्रित महिला पेंशन योजना अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को देय पेंशन की धनराशि ₹500 प्रति माह से बढ़ा कर ₹1000 प्रतिमाह कर दी गई है।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को 6 विभिन्न श्रेणियां में कुल ₹15000 की सहायता प्रदान की गई है। इस योजना से 2019- 2020 से 2023- 24 तक 17.82 लाख भारतीयों को लाभान्वित किया जा चुका है।

उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत जघन्य अपराधों से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को कोष के अंतर्गत 1 लाख रुपए से 10 लख रुपए की आर्थिक क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने की व्यवस्था है।

किसानों के लिए

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा कि “डार्क जोन के नए निजी ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर लगी रोक को हटा दी गई है। जिसका सीधा लाभ करीब 1 लाख किसानों को मिला। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लगभग 63000 करोड रुपए की राशि खातों में हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना के अंतर्गत प्रदेश के लघु एवं सीमांत कृषकों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर पुरुष एवं महिला दोनों के लिए ₹3000 की सुनिश्चित पेंशन दी जा रही है।

पुलिस विभाग को 755 करोड रुपए

प्रदेश सरकार ने बजट में पुलिस को 755 करोड रुपए देने की घोषणा की है। पीएसी बल को मजबूत करने के लिए पीएसी की 24 कंपनियां क्रियाशील होने के दृष्टिगत 120 नए वाहनों की खरीद के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 20 करोड़ की व्यवस्था की गई है। एसटीएफ के लिए तीन इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की खरीद के लिए 57 लख रुपए दिए गए हैं। वहीं नवगठित साइबर क्राइम थानों के अधिकारियों के लिए एवं कर्मचारियों के लिए वाहनों की खरीद हेतु 5.97 करोड रुपए की व्यवस्था की गई है।

निर्माण कार्यों के लिए

लोकायुक्त कार्यालय में अतिरिक्त तलों एवं गेस्ट हाउस के लिए निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपए दिए गए हैं। गृह विभाग के तहत अभियोजन विभाग के चित्रकूट कार्यालय के लिए पांच करोड़ रुपए दिए गए हैं। वहीं होमगार्ड के मंडलीय प्रशिक्षण केंद्रों के निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए दिए गए हैं। मंडलीय होमगार्ड कार्यालय और जिला होमगार्ड कार्यालय को 20 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

धार्मिक स्थलों के लिए 5000 करोड़ रुपए का ऐलान

योगी सरकार ने काशी, मथुरा और महाकुंभ के लिए अपना खजाना खोल दिया है। बजट में सरकार ने 5000 करोड़ रुपए से अधिक धार्मिक स्थलों के विकास और इससे संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए दिए हैं। अयोध्या एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 150 करोड़ के प्रावधान के साथ अयोध्या की तर्ज पर ही काशी, मथुरा के विकास की भी योजना है।

राज्य राजमार्गों की चौड़ीकरण के लिए 2881 करोड़

बजट 2024 में राज्य में राजमार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढीकरण कार्यों के लिए 2881 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। धर्मार्थ मार्गों के विकास हेतु 1750 करोड रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित किया गया है।

मेडिकल कॉलेज के लिए 400 करोड रुपए की सौगात

मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे युवाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। यूपी सरकार वाराणसी में मेडिकल कॉलेज खोलेगी जिसके लिए 400 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

यूपी बजट 2024- 25 को समझिए पॉइंट में-

  • राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए 7350 करोड़
  • गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए 2057 करोड़ 76 लाख
  • लिंक एक्सप्रेस वे के लिए 500 करोड़ की धनराशि
  • अटल इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन हेतु 400 करोड़
  • गांव में बिजली के लिए 200 करोड़ का ऐलान
  • प्रधानमंत्री आवास के लिए 2491 करोड़ प्रस्तावित
  • धार्मिक स्थान को जाने वाली सड़कों के लिए 1750 करोड़

ABC

ABC