July 27, 2024

26 करोड़ की संपत्ति के साथ गाजियाबाद के सबसे अमीर उम्मीदवार बने Atul Garg कौन है ?: Ghaziabad, Lok Sabha Election 2024

image 1 28

Atul Garg Ghaziabad, Lok Sabha Election 2024: दिल्ली के पास स्थित Ghaziabad को यूपी का गेटवे भी कहा जाता है। दिल्ली के करीब होने के कारण गाजियाबाद लोकसभा सीट काफी अहम मानी जाती है। गाजियाबाद लोकसभा सीट से ज्यादातर वीआईपी चेहरों को उम्मीदवार के तौर पर उतारा जाता है। 2009 के परिसीमन के बाद गाजियाबाद लोकसभा सीट अस्तित्व में आई थी। इससे पहले यह हापुड़ लोकसभा सीट का हिस्सा हुआ करती थी।इस सीट पर 2009 से लेकर लगातार तीन चुनाव हुए हैं।

2009 में Ghaziabad Lok Sabha Seat पर पहली बार चुनाव हुए थे, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता और मौजूदा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2014 में राजनाथ सिंह लखनऊ चले गए और इस सीट से भाजपा के वीके सिंह ने चुनाव लड़ा। वीके सिंह 2014 और 2019 में यहां से जीत दर्ज कर चुके हैं। दोनों ही चुनाव में वीके सिंह को भारी समर्थन प्राप्त हुआ था। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने वीके सिंह का टिकट काटकर अतुल गर्ग को इस सीट से टिकट दिया है। अ

Atul Garg गाजियाबाद के 14 उम्मीदवारों में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। आईए जानते हैं कौन हैं अतुल गर्ग

कौन है अतुल गर्ग (Who is Atul Garg) ?

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गाजियाबाद सीट से अतुल गर्ग (Atul Garg) को चुनावी मैदान में उतारा है। अतुल गर्ग वर्तमान में गाजियाबाद से विधायक हैं। गाजियाबाद के मौजूदा सांसद वीके सिंह ने लोकसभा चुनाव न लड़ने की बात कही थी। ऐसे में पार्टी ने अतुल गर्ग पर भरोसा जताते हुए उन्हें इस लोकसभा सीट से टिकट दिया है। अतुल गर्ग की गिनती भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती है। अतुल गर्ग गाजियाबाद के एक भारतीय राजनितिज्ञ हैं।

वह उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री हैं तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं, जो गाजियाबाद विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में अतुल गर्ग ने बसपा प्रत्याशी सुरेश बंसल को 70,000 वोटो से हराया था जबकि 2022 के चुनाव में सपा के विशाल शर्मा को एक लाख से अधिक वोटो से हराकर जीत हासिल की थी। अब 2024 के चुनाव में भाजपा ने अतुल गर्ग को टिकट दिया है। वही इंडिया गठबंधन की तरफ से डॉली शर्मा को टिकट दिया गया है।

26 करोड़ की संपत्ति के साथ Atul Garg बने गाजियाबाद के सबसे अमीर उम्मीदवार

गाजियाबाद लोकसभा उम्मीदवार और भारतीय जनता पार्टी के मौजूदा विधायक Atul Garg 26 करोड़ की संपत्ति के साथ गाजियाबाद में सबसे अमीर उम्मीदवार के तौर पर उभरे हैं। मंगलवार को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा विश्लेषण किए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार 66 वर्षीय भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग की कुल चल और अचल संपत्ति लगभग 26 करोड रुपए है। एडीआर के अनुसार 26 करोड रुपए की संपत्ति के साथ भाजपा के अतुल गर्ग गाजियाबाद निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतरे 14 उम्मीदवारों में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं।

Atul Garg के बाद बसपा के नंदकिशोर पुंडीर और उनकी पत्नी दोनों लगभग 20 करोड़ की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं इंडिया गठबंधन की डॉली शर्मा ने 2.1 करोड रुपए की संपत्ति घोषित की है।

अतुल गर्ग ने अपने हलफनामे में घोषणा की है कि उन्होंने एमएमजी कॉलेज गाजियाबाद से बीकॉम उत्तीर्ण किया है। उन्हें जमा राशि पर ब्याज के अलावा विधायक वेतन से भी आय होती है।