July 27, 2024

BJP’s 8th List Of Candidates: भाजपा की आठवीं सूची जारी, सनी देओल का कटा टिकट

BJP's 8th List Of Candidates: भाजपा की आठवीं सूची जारी, सनी देओल का कटा टिकट

BJP’s 8th List Of Candidates: लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होने वाले हैं 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। कुल सात चरणों में मतदान होना है। भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा सीटों के लिए 411 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

शनिवार को भाजपा ने अपनी उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी कर दी है। आठवीं सूची में पंजाब की 6 पश्चिम बंगाल की दो और और ओडिशा की तीन लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

गुरदासपुर से सनी देओल का कटा टिकट

आठवीं सूची की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट पर दिनेश सिंह को टिकट दिया गया है। गुरदासपुर लोकसभा सीट पर अभिनेता सनी देओल मौजूदा सांसद हैं लेकिन इस बार सनी देओल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह दिनेश सिंह को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने अलग-अलग दलों से शामिल हुए नेताओं पर लगाया दाव

जिन 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा की है उसमें ऐसे कई नेताओं के नाम है जो हाल ही में अलग-अलग दलों से भाजपा में शामिल हुए हैं। भर्तृहरि महताब, सुशील कुमार रिंकू, रवनीत सिंह बिट्टू और परनीत कौर जैसे कई नेताओं को उसी सीट पर उम्मीदवार बनाया गया है जहां से वे मौजूद सांसद हैं।

बेअंत सिंह के पोते को टिकट

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना से टिकट दिया गया है। हाल ही में बीजद छोड़ने वाले अनुभवी सांसद भर्तृहरि महताब कटक से और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर पटियाला से तथा सुशील कुमार रिंकू जालंधर से चुनाव लड़ेंगे। इनमें भर्तृहरि महताब बीजद के अनुभवी सांसद थे, वहीं बिट्टू और परनीत कौर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं और रिंकू आम आदमी पार्टी के नेता थे। ये सभी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।

हंसराज हंस को फरीदकोट से टिकट

2019 को हंस राज हंस भाजपा के टिकट पर उत्तर पश्चिम दिल्ली से जीत दर्ज की थी ,लेकिन इस बार उन्हें दिल्ली से टिकट न देकर फरीदकोट सीट से टिकट दिया गया है। इसके अतिरिक्त अमेरिका में पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू अमृतसर से चुनाव लड़ेंगे