July 27, 2024

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस भर्ती आयु सीमा बढ़ाने के लिए दिए निर्देश: UP Police News

image 11

उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस भर्ती में उम्र सीमा बढ़ा दी गई है। पुलिस भर्ती में सभी वर्गों के लिए उम्र सीमा 3 साल बढ़ाई गई है ।महिलाओं के लिए अधिकतम उमर 28 वर्ष की गई है जबकि पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 25 वर्ष कर दी गई है पुलिस भर्ती के लिए आयोजन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू होगी। महिलाओं की पहले अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष थी जो बढ़ाकर 28 वर्ष कर दी गई है। वहीं पुरुषों की पहले 22 साल आयु सीमा थी जो अब 25 साल कर दी गई है।

मुख्य मंत्री ने प्रमुख सचिव गृह को दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अभ्यर्थियों द्वारा आयु सीमा में छूट की मांग का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि सिपाही भर्ती में आयु सीमा में छूट के लिए अभ्यर्थी हैं बहुत दिनों से मांग कर रहे थे। सिपाही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आयु सीमा को लेकर असंतोष पनप रहा था।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने भी आयु सीमा में छूट देने की मांग की थी। अभ्यर्थियों की मांग पर भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त समेत कई विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। वही इस संबंध में हाईकोर्ट में भी आज का दायर कर दी गई थी।

पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष निर्धारित थी। पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थियों का कहना था कि वर्ष 2018 के 5 साल बाद 60,000 पदों पर भर्ती होने जा रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा नाराजगी सामान्य वर्ग की आयु सीमा को लेकर थी।।

वर्ष 2018 में सिपाही की कुल 49,568 पदों पर भर्ती हुई थी जिसमें नागरिक पुलिस की 31,360 और पीएसी की 18,208 शमिल हैं।

कैसे मिलेगी छूट ?

सिपाही भर्ती के लिए ऐसे अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक किंतु 25 वर्ष से कम है। इसी प्रकार महिला अभ्यर्थियों के लिए 28 वर्ष की उम्र निर्धारित की गई है। और 30 वर्ष से कम उम्र के अन्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा ?

“युवाओं के हितों में उनके उज्जवल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में यूपी पुलिस में आरक्षित नागरिक पुलिस पद पर भर्ती हेतु जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है।”

Read All Latest News: https://janpanchayat.com/category/short-news-janpanchayat/