July 27, 2024

क्या आप जानते थे कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी घोषणापत्र में ‘5 न्याय’ के बारे में ?: Congress Manifesto for 2024 Elections, Lok Sabha Election 2024

Congress Manifesto for 2024 Elections: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी हो चुका है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। Congress Manifesto में पांच न्याय और 25 गारंटी की बात कही गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र इतिहास में न्याय दस्तावेज के रूप में याद किया जाएगा। इसे ‘न्याय पत्र’ का नाम दिया गया है।

image 1 15

Congress Manifesto for 2024 Elections: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी हो चुका है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। Congress Manifesto में पांच न्याय और 25 गारंटी की बात कही गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारा घोषणा पत्र इतिहास में न्याय दस्तावेज के रूप में याद किया जाएगा। इसे ‘न्याय पत्र’ का नाम दिया गया है।

इस अवसर पर कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व वित्त मंत्री और पार्टी की घोषणा पत्र समिति के प्रमुख पी चिदंबरम और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। Congress Manifesto में किन लोगों से क्या वायदे किए गए हैं आईए जानते हैं-

घोषणा पत्र में ‘पांच न्याय’ की बात कही गई है जो इस प्रकार हैं-

1 – युवा न्याय

युवा न्याय के तहत 30 लाख सरकारी नौकरियां देने और युवाओं को 1 साल के लिए प्रशिक्षुता कार्यक्रम के तहत 1 लाख रुपए देने का वादा शामिल है।

2 – हिस्सेदारी न्याय

हिस्सेदारी न्याय के तहत जाति जनगणना करने और आरक्षण के 50% की सीमा खत्म करने की गारंटी दी है।

3 – किसान न्याय

पार्टी ने किसान न्याय के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) को कानूनी दर्जा, कर्ज माफी आयोग के गठन तथा जीएसटी मुक्त खेती का वादा किया है।

4 – श्रमिक न्याय

श्रमिक न्याय के तहत मजदूरों को स्वास्थ्य न्याय का अधिकार देने, न्यूनतम मजदूरी ₹400 प्रतिदिन सुनिश्चित करने और शहरी रोजगार गारंटी का वादा किया गया है।

5 – नारी न्याय

नई न्याय के अंतर्गत गरीब परिवारों की महिलाओं को ‘महालक्ष्मी’ गारंटी के तहत एक-एक लाख रुपये प्रतिवर्ष देने का वादा किया गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने 2025 में केंद्र सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 50% आरक्षण देने का वादा किया है।

राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ नागरिकों विधवाओं और विकलांग व्यक्तियों के लिए प्रतिमाह 1,000 रूपये पेंशन देगी।

नई शिक्षा नीति में करेगी संशोधन

घोषणा पत्र में कांग्रेस ने कहा है कि कांग्रेस के सरकार में आने के बाद वह नई शिक्षा नीति को लेकर राज्य सरकारों के साथ परामर्श करेगी और इसमें संशोधन करेगी

जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल: पी चिदंबरम ने कहा कि ‘हम जम्मू कश्मीर को तुरंत पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करेंगे। पी चिदंबरम ने यह भी कहा कि ‘ कांग्रेस अग्निपथ योजना को खत्म कर देगी और सेना, नौसेना, वायु सेना द्वारा अपनाई जाने वाली सामान्य भर्ती प्रक्रियाओं पर लौट आएगी, जो हमारे सैनिकों के लिए आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देगी।

कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया की वह ऊपरी अदालत में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए उच्चतम न्यायालय के साथ विचार- विमर्श कर राष्ट्रीय न्यायिक आयोग का गठन करेगी।

कमजोर वर्ग को मिलने वाले 10% आरक्षण को कांग्रेस सरकार में आने के बाद सभी वर्गों के गरीबों के लिए बिना भेदभाव लागू करेगी।