July 27, 2024

News Headlines(24 January 2024): आज की ताजा खबरें और समाचार हिंदी में

News Headlines In Hindi:

image 2 10

लोकसभा चुनाव से पहले INDI गठबंधन को बड़ा झटका, ममता बनर्जी का अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान

लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी इंडिया गठबंधन को पश्चिम बंगाल में जोर का झटका लगा है। ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ममता बनर्जी ने कहा है कि मेरा प्रस्ताव नहीं माना गया। मेरे द्वारा दिए गए सभी प्रस्ताव ठुकरा दिए गए। इसलिए हम अकेले चुनाव लड़ेंगे।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए CM योगी ने संभाला मोर्चा

अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन के लिए दर्शनार्थियो की भारी भीड़ दूसरे दिन भी रही। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बढ़ती भीड़ को देखते हुए भीड़ का जायजा लेने स्वयं अयोध्या पहुंचे और हेलीकॉप्टर से हवाई निरीक्षण किया।

अयोध्या में सड़कों पर उतरे 8,000 कमांडो

अयोध्या में भारी भीड़ के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दर्शन करने के लिए 8,000 जवानों को तैनात किया गया है, वहीं भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिस के जवान,PAC जल पुलिस को भी तैनात किया गया है।CISF के खास दस्ते भी एयरपोर्ट पर तैनात होंगे।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

आज उत्तर प्रदेश का 75 वां स्थापना दिवस प्रदेश भर में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ पहुंचे और ODOP के स्टालों का जायजा लिया।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी 100वीं जयंती पर केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने का ऐलान किया है।

CM योगी आज बुलंदशहर दौरे पर रहेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4:15 बजे से बुलंदशहर दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या छोड़कर बुलंदशहर में 25 जनवरी को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर तैयारियों का जायजा लेंगे।

गणतंत्र दिवस में चंडीगढ़ के आठ वेंडर होंगे ‘विशेष अतिथि’

गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ की 8 वेंडर व उनके परिजन देश की विकास यात्रा को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देखेंगे। भारत सरकार ने उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। इन वेंडरों के लिए तीन केंद्रीय मंत्री के साथ ताल कटोरा स्टेडियम में डिनर भी आयोजित किया जाएगा।

भाजपा शासित राज्यों के CM अपनी कैबिनेट के साथ करेंगे रामलला के दर्शन

बीजेपी ने राम मंदिर दर्शन का बड़ा प्लान बनाया है। बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। 31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री 1 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। महाराष्ट्र कैबिनेट 5 को और अरुणाचल प्रदेश कैबिनेट 6 को रामलाल के दर्शन करेगी।

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 9 फरवरी को भजन लाल शर्मा 12 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री 15 फरवरी को असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा 22 फरवरी को अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे। 24 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल रामलला के दर्शन करने पहुंचेंगे वहीं 4 मार्च को मोहन यादव अपनी पूरी कैबिनेट के साथ रामलला का दर्शन करेंगे।

वजूखाने के सर्वे को लेकर सुनवाई टली

ज्ञानवापी कैसे में वजूखाने के सर्वे को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी जो टल गई है।ASI की टीम सुनवाई के पहले फास्ट ट्रैक कोर्ट पहुंची। फास्ट ट्रैक कोर्ट में सील बंद रिपोर्ट सार्वजनिक हो सकती है।

पीएम मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के बेटे से की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के बड़े बेटे रामनाथ ठाकुर से बात की। रामनाथ ठाकुर कर्पूरी ठाकुर के बड़े बेटे और राज्यसभा के सांसद हैं।

बड़े मियां छोटे मियां का टीजर रिलीज

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर रिलीज हो गया है।