July 27, 2024

Union Budget 2023-24 : केंद्रीय बजट 2023-24 की मुख्य विशेषताएं (पार्ट 2 )

Union Budget 2023-24 || New union Budget 2023 || Budget 2023-24 || India Union Budget 2023-24 || Budget India || बजट 2023 Key Highlights || केन्‍द्रीय बजट 2023-24 की विशेषताएँ ||​
2023-24 के बजट में नौकरी पेशा लोगों के लिए कई तरह की राहत मिली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतिम बजट में मध्यम वर्ग और नौकरी पेशा लोगों को कर मोर्चे पर राहत दी है। नई कर व्यवस्था के तहत 7लाख तक की आय पर अब कोई कर नहीं लगेगा पहले यह सीमा 5 लाख रुपए थी।

union Budget 2023-24 in Hindi_Janpanchayat

Union Budget 2023-24 || New union Budget 2023 || Budget 2023-24 || India Union Budget 2023-24 || Budget India || बजट 2023 Key Highlights || केन्‍द्रीय बजट 2023-24 की विशेषताएँ ||

मध्यमवर्ग और नौकरी पेशा लोगों के लिए राहत भरा बजट

 Union Budget 2023-24 (केंद्रीय बजट 2023-24) : 2023-24 के बजट में नौकरी पेशा लोगों के लिए कई तरह की राहत मिली है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतिम बजट में मध्यम वर्ग और नौकरी पेशा लोगों को कर मोर्चे पर राहत दी है। नई कर व्यवस्था के तहत 7लाख तक की आय पर अब कोई कर नहीं लगेगा पहले यह सीमा 5 लाख रुपए थी।

नई कर व्यवस्था में दी गई राहत से लोगों को बड़ा फायदा होगा। ₹ 9 लाख रुपए की व्यक्तिगत आमदनी वाले व्यक्ति को ₹45,000 ही टैक्स देना होगा। पहले ₹60,000 देना पड़ता था। 15लाख रुपए की आय वाले व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपए टैक्स देना होगा जो उसकी आमदनी का 10% होगा। अभी तक एक 1.87 लाख रुपए देना पड़ता था।

केंद्रीय बजट 2023-24 में करदाताओं के लिए घोषणाएं

नई व्यवस्था डिफॉल्ट रहेगी

 नई कर व्यवस्था को डिफॉल्ट बनाने का सीधा मतलब है कि अगर आयकर रिटर्न भरते समय आपने विकल्प नहीं चुना तो आप स्वत: ही आयकर व्यवस्था में चले जाएंगे। नई व्यवस्था चुनने के लिए विकल्प लेना होता है। अभी तक पूरानी कर व्यवस्था डिफाल्टर रहती थी।

नई व्यवस्था में मानक कटौती

 पहली बार नई कर व्यवस्था के तहत भी ₹50,000 की मानक कटौती का लाभ दिया जाएगा। बजट में इसका फायदा उन वेतन भोगियों को मिलेगा जिनकी सालाना आय 15. 5 लाख रुपए से अधिक है।

अधिक आय वालों को सर चार्ज में बड़ी राहत

   बजट में 2 करोड़ रुपए से अधिक व्यक्तिगत आय वाले करदाताओं को राहत दी गई है। इसमें अधिभार की उच्चतम दर 37% से घटाकर 25% की गई है। इससे 5.5 करोड़ रुपए वेतन आय वाले को लगभग 20 लाख की बचत होगी।

अवकाश नकदीकरण में छूट

   गैर सरकारी वेतन शुदा कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर अवकाश नकदीकरण (लीव इननकैशमेंट) में आयकर छूट की सीमा को बढ़ाकर 25 लाख रुपए किया गया है जो कि 2002 में 30लाख तय की गई थी।

एक समान आईटी रिटर्न फॉर्म

 केंद्रीय बजट में करदाताओं की सुविधा के लिए अगली पीढ़ी का एक समान आईटी रिटर्न फॉर्म भी पेश करने का प्रस्ताव दिया गया है।

महिलाओं के लिए क्या है इस बजट में ?

 वित्त मंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मार्च 2025 तक 2 वर्ष के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसमें महिलाओं को 2 वर्षों की अवधि के लिए 7.5% का तय ब्याज मिलेगा। इस योजना में सिर्फ 2लाख रुपए तक की राशि जमा की जा सकती हैं।

क्या है वरिष्ठ नागरिकों के लिए बजट में ?

2023- 24 के बजट में बुजुर्गों का भी ख्याल रखा गया है। इसके अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक खाता योजना की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख रुपए की जाएगी अर्थात वरिष्ठ नागरिक इस योजना में अधिकतम 4.5 लाख की जगह 9 लाख रुपए तक जमा करवा सकेंगे। वहीं संयुक्त खाते में अधिकतम जमा रकम की सीमा बढ़ाकर 15 लाख रुपए कर दी गई है।

केंद्रीय बजट 2023 -24 (union Budget 2023-24) के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए नीच दिए गए लिंक पर क्लिक करें -