July 27, 2024

Highlights Of UP Budget 2023-24 : यूपी बजट 2023-24 की मुख्य विशेषताएं

Highlights of UP Budget 2023- 24 (यूपी बजट 2023- 24 की मुख्य विशेषताएं) : बुधवार 22 फरवरी को योगी सरकार का सातवां बजट पेश किया गया। यह बजट योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट है।
बजट 2023- 24 में महिलाओं और किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है।
– उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की मजबूत नीव इस बजट के माध्यम से रखी गई।
– बजट में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र का ख्याल रखा गया है।
– इस बजट के माध्यम से मिशन 2024 के मद्देनजर ‘ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चलते हुए बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ ही युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है।
– यूपी सरकार का 6,90, 242. 43 करोड़ रुपए का यह बजट उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है।

यूपी बजट 2023- 24 (UP Budget 2023- 24)

Highlights of UP Budget 2023- 24_Janpanchayat Hindi News

Highlights of UP Budget 2023-24 (यूपी बजट 2023- 24 की मुख्य विशेषताएं) : बुधवार 22 फरवरी को योगी सरकार का सातवां बजट पेश किया गया। यह बजट (Budget 2023-24) योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट है। वर्ष 2023- 24 का यह बजट वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बुधवार को पेश किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 6,90, 242 करोड़ रुपए का सबसे बड़ा बजट पेश किया। अमृत काल के इस पहले बजट में हर वर्ग, हर क्षेत्र के विकास का ख्याल रखा गया है।

यूपी बजट 2023-24 की मुख्य विशेषताएं (Highlights of UP Budget 2023- 24)

  •  बजट 2023- 24 (Budget 2023-24) में महिलाओं और किसानों का विशेष ध्यान रखा गया है।
  • उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की मजबूत नीव इस बजट के माध्यम से रखी गई।
  • बजट में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र का ख्याल रखा गया है।
  • इस बजट के माध्यम से मिशन 2024 के मद्देनजर ‘ सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र पर चलते हुए बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ ही युवाओं के रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है
  • यूपी सरकार का 6,90, 242. 43 करोड़ रुपए का यह बजट उत्तर प्रदेश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट है।

आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के बजट 2023- 24 में किसको क्या मिला युवाओं के लिए क्या है इस बजट में ?

 योगी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2023- 24 (Budget 2023-24) में युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, शिक्षा, स्टार्टअप आदि के लिए भारी धनराशि का प्रावधान किया गया है। गांव में युवा उद्यमियों को एग्रीकल्चर एक्सीलरेटर फंड के लिए ₹20 कारोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। 40 हजार रोजगार सृजन का लक्ष्य इस बजट के अंतर्गत केवल वस्त्र उद्योग के क्षेत्र में रखा गया है। युवाओं के लिए टेबलेट, लैपटॉप की व्यवस्था भी की गई है।

महिलाओं के लिए क्या है इस बजट में ?

 योगी सरकार के बजट 2023जेड३ 24 में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इस बजट के अंतर्गत कन्या सुमंगला योजना के लिए 1050 करोड़, निराश्रित महिलाओं के भरण-पोषण के लिए 4032, करोड़ रुपए तथा सामूहिक विवाह योजना के लिए 600 करोड़ रुपए प्रस्तावित है।

ग्रामीण विकास के लिए कितना बजट ?

 उत्तर प्रदेश सरकार ने बजट में ग्रामीण विकास पर पूरा ध्यान दिया है। सिर्फ ग्रामीण विकास विभाग को विकास कार्यों के लिए 23302 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। 1239877 पीएम आवास बनाने के लिए 9000 करोड़ का प्रावधान किया गया है वही मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए 1203 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 300 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

20 हजार करोड़ रुपए स्वास्थ्य सेवाओं के लिए

 योगी सरकार ने प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखते हुए बजट में स्वास्थ्य के सेवाओं के लिए 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया है।
स्वास्थ्य क्षेत्र के 20 हजार162 करोड़ 29 लाख के बजट में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य लिए 17 हजार 325 करोड़ और चिकित्सा शिक्षा के लिए 2 हजार 887 करोड़ 29 लाख की धनराशि का प्रावधान किया गया है।
गांव में रहने वालों के स्वास्थ्य की सर्वाधिक चिंता की गई है। उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने को राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए सबसे अधिक 12, 631 करोड़ की धनराशि का प्रावधान किया गया है। आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना के लिए 1,655 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। गरीबों को 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा के लिए 650 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। आयुष्मान भारत के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए 400 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की गई है। आयुष्मान भारत के तहत मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लिए 250 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना

योगी सरकार के साथ में बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भारी-भरकम राशि प्रदान की गई है। सड़कों और पुलों के लिए 45304 करोड़ों रुपए तथा औद्योगिक गलियारे के लिए 2530 करोड़ रुपए का प्रावधान है।
बजट में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से दो नए लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने के लिए सरकार ने 235 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है। झांसी लिंक एक्सप्रेस वे तथा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस वे की नई परियोजनाओं के प्रारंभिक चरण के लिए 235 करोड रुपए की व्यवस्था की गई है।
नोएडा में ललितपुर में फार्मा पार्क के लिए 25 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
चार लेन मार्ग के चौड़ीकरण के लिए ₹50 करोड़ की व्यवस्था की गई है।
सरकार ने सड़कों पुलों और उनके रखरखाव के लिए 45304 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें सड़कों पुलों के निर्माण के लिए 21159 करोड़ की रकम जबकि इनके रखरखाव के लिए 6209 करोड़ रुपए रखे गए हैं।
रेलवे ओवरब्रिज के लिए 1700 करोड़ रुपए तथा अन्य पुलों के लिए 1850 करोड़ रुपए बजट में प्रस्तावित है। राज्य के राजमार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण तथा नए कार्यों के लिए 2588 करोड़ 80 लाख रुपये प्रस्तावित है।

पुलिस विभाग को मिले 2260 करोड़

प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने बजट में पुलिस विभाग को 2260 करोड़ रुपए दिए जाने का प्रावधान किया है।

रोडवेज के लिए 854 करोड़

प्रदेश सरकार ने 2023- 24 के बजट में रोडवेज के लिए 854 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इस धनराशि में से 400 करोड़ रुपए से 1000 नई बसों की चेचिस खरीदी जाएगी।

न्यायालय परिसर के लिए 700 करोड़

वर्ष 23- 24 के बजट में नए जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर न्यायालय परिसर निर्माण के लिए 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है। न्याय विभाग के लिए कुल 1519 करोड़ की व्यवस्था की गई है।
महाकुंभ प्रयागराज के लिए योगी का तोहफा वर्ष 2025 में प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ के लिए प्रदेश सरकार ने यूपी के बजट 2023- 24 में 25000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इससे कुंभ मेले के 65 स्थानीय कार्यों को गति मिलेगी।