July 27, 2024

World Day for International Justice 2023 : विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस का महत्त्व एवं उद्देश्य

World Day for International Justice 2023 : 17 जुलाई को रोम संविधि को अपनाने की वर्षगांठ के रूप में अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है। विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस(World Day for International Justice)अंतरराष्ट्रीय न्याय की सुदृढ़ प्रणाली को मान्यता देने के लिए प्रत्येक वर्ष 17 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन न्याय का समर्थन करने वालों और पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देने वाले लोगों को एकजुट करता है। विश्व आंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस ऐसे लोगों को भी एकजुट करता है जो विश्व की शांति, सुरक्षा और कल्याण के लिए चुनौती पैदा करने वाले अपराधों को रोकने में मदद करते हैं।

 17 जुलाई को रोम संविधि को अपनाने की वर्षगांठ के रूप में अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है। विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस(World Day for International Justice)अंतरराष्ट्रीय न्याय की सुदृढ़ प्रणाली को मान्यता देने के लिए प्रत्येक वर्ष 17 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन न्याय का समर्थन करने वालों और पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देने वाले लोगों को एकजुट करता है। विश्व आंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस ऐसे लोगों को भी एकजुट करता है जो विश्व की शांति, सुरक्षा और कल्याण के लिए चुनौती पैदा करने वाले अपराधों को रोकने में मदद करते हैं।
यह दिन उन अधिवक्ताओं की याद में मनाया जाता है जो मानवता के खिलाफ अपराध, नरसंहार या युद्ध अपराधों जैसे अंतरराष्ट्रीय अपराधियों के पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में काम करते हैं, सहायता करते हैं अथवा मानव अधिकारों का संरक्षण करते हैं।
अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्याय और अंतरराष्ट्रीय अपराधिक न्यायालय (ICC )को बढ़ावा देने के लिए इस दिन वैश्विक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करके जागरूकता फैलाई जाती है।

विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस का इतिहास (History Of World Day for International Justice)

 1998 को कई देशों द्वारा आम सहमति से 17 जुलाई को रोम स्टेच्यू संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस संधि के कारण ही अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय(ICC )का गठन हुआ था। लगभग 139 देशों ने इस संधि पर हस्ताक्षर किया था। लेकिन भारत ने इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं किया था। अंतरराष्ट्रीय अपराधिक न्यायालय का गठन एक ऐतिहासिक क्षण था, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपी लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की शक्ति रखने वाला अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय(ICC)पहली स्वतंत्र अदालत है।
यद्यपि ICC किसी भी राष्ट्रीय अदालत का स्थान नहीं ले सकता लेकिन उस समय ICC सबसे अग्रणी भूमिका निभाता है जब कोई देश अपराधियों को दंडित करने और लोगों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक परीक्षण नहीं करता अथवा ऐसा करने में असमर्थ होता है।

क्या है अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (What is International Criminal Court) ?

अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय विश्व की पहली और स्थाई अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक संस्था है। ICC राष्ट्रीय अदालतों के पूरक के रूप में कार्य करती है। यह न्यायालय नरसंहार के अपराधियों, युद्ध और मानवता के खिलाफ अपराध करने वाले आरोपी व्यक्तियों पर मुकदमा चलाने में सक्षम है। रोम स्टेच्यू संधि के पश्चात ICC अस्तित्व में आया था। अंतरराष्ट्रीय अपराधिक न्यायालय का मुख्यालय हेग, नीदरलैंड में है।

क्यों मनाया जाता है विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस( Why is World Day for International Justice Celebrated) ?

यह दिन पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देने और न्याय का समर्थन करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। जो लोग राष्ट्र की शांति सुरक्षा और भलाई के लिए खतरनाक है या राष्ट्र की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। इस दिन ऐसे लोगों को आगाह किया जाता है।

विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस का महत्व (Significance of World Day for International Justice)

विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस न्याय के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। यह दुनिया भर के लोगों से गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आवाहन करता है।

कैसे मनाया जाता है विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस(How is World Day for International Justice Celebrated) ?

अंतरराष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का समर्थन करने के लिए वैश्विक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इस दिन को कई समाचार पत्र, रेडियो स्टेशन और समाचार नेटवर्क द्वारा प्रसारित किया जाता है। इस दिन विश्व के कई संगठन द्वारा महिलाओं के खिलाफ हिंसा, नरसंहार, युद्ध अपराध आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस का उद्देश्य कुछ धर्म कट्टरता, बड़े निकायों और लिंग के प्रति पूर्वाग्रहों को खत्म करने के प्रयास में विभिन्न पृष्ठभूमि को साथ लाना है।

विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस की थीम (Theme of World Day for International Justice)

अंतरराष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस 2023 की थीम है-
“औपचारिक रोजगार के माध्यम से सामाजिक न्याय प्राप्त करना।”
(Achieving Social Justice through Formal Employment).