September 8, 2024
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

World Bicycle Day 2023 : आइए जानते हैं विश्व साइकिल दिवस के महत्व और उद्देश्य के बारे में

World Bicycle Day 2023 || विश्व साइकिल दिवस 2023 || Special Days In June || Bicycle Day || 03 June

प्रत्येक वर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस ( World Bicycle Day ) मनाया जाता है। एक सरल, किफायती, भरोसेमंद, स्वच्छ और पर्यावरणीय रूप से फिट टिकाऊ साधनों को प्रोत्साहित करने के लिए, संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रथम विश्व साइकिल दिवस 3 जून 2018 को मनाया गया था। विश्व साइकिल दिवस मनाना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि साइकिल का हमारे जीवन में अहम स्थान है। साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए तो लाभदायक है ही साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। भारत में बहुत से लोग कॉलेज स्कूल दफ्तर तक जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। साइकिल का इस्तेमाल कई मायनों में फायदेमंद है।

World Bicycle Day_Janpanchayat Hindi Blogs

World Bicycle Day 2023 || विश्व साइकिल दिवस 2023 || Special Days In June || Bicycle Day || 03 June

यातायात का सबसे सस्ता स्वच्छ और टिकाऊ साधन

प्रत्येक वर्ष 3 जून को विश्व साइकिल दिवस(World Bicycle Day) मनाया जाता है। एक सरल, किफायती, भरोसेमंद, स्वच्छ और पर्यावरणीय रूप से फिट टिकाऊ साधनों को प्रोत्साहित करने के लिए, संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रथम विश्व साइकिल दिवस 3 जून 2018 को मनाया गया था। विश्व साइकिल दिवस मनाना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि साइकिल का हमारे जीवन में अहम स्थान है। साइकिल चलाना हमारे स्वास्थ्य के लिए तो लाभदायक है ही साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। भारत में बहुत से लोग कॉलेज स्कूल दफ्तर तक जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। साइकिल का इस्तेमाल कई मायनों में फायदेमंद है।
आइए जानते हैं विश्व साइकिल दिवस के महत्व और उद्देश्य के बारे में-

विश्व साइकिल दिवस की शुरुआत कब हुई (When was World Bicycle Day Started) ?

विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day)3 जून को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2018 में की थी। अमेरिका के मोंटगोमरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्जेक सिबिलस्की और उनकी सोशियोलॉजी की कक्षा ने साइकिल दिवस मनाए जाने के लिए याचिका की थी। प्रोफेसर सिबिल्सकी तथा उनकी कक्षा में सोशल मीडिया के द्वारा उसका काफी प्रचार किया गया, और 3 जून को विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। तुर्कमेनिस्तान समेत कुल 56 देशों ने इस अभियान में सहयोग प्रदान किया।

विश्व साइकिल दिवस का महत्व (Significance of World Bicycle Day)

परिवहन का सबसे स्वच्छ और सस्ता माध्यम है साइकिल। साइकिल से पर्यावरण में प्रदूषण नहीं फैलता। आजकल डीजल पेट्रोल से चलने वाले वाहनों से निकलने वाला जहरीला धुआं पर्यावरण को प्रदूषित करता है। इसके मुकाबले साइकिल प्रदूषण मुक्त वाहन है। शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से भी साइकिल का बहुत महत्व है। साइकिल चलाने से वजन कम होता है। मांसपेशियां मजबूत होती है तथा एक अच्छा शारीरिक व्यायाम हो जाता है। शारीरिक एवं पर्यावरणीय फायदों के लिहाज से विश्व साइकिल दिवस(World Bicycle Day) का बहुत महत्व है। इसी तरह के फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है।

विश्व साइकिल दिवस मनाने का उद्देश्य (Objectives of World Bicycle Day)

विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day)मनाने का प्रमुख उद्देश्य है साइकिल पर विशेष ध्यान देने, विकास रणनीतियों के मुद्दों को पार पाने, सड़क सुरक्षा में सुधार करने के साथ-साथ इसे स्थाई गतिशीलता और परिवहन बुनियादी ढांचे की योजना और डिजाइन में एकीकृत करने के लिए सदस्य राष्ट्रों को प्रोत्साहित करना। आज के प्रौद्योगिकी युग में गाड़ियों का उपयोग बढ़ने लगा है। लोगों ने समय की बचत और सुविधा के लिए साइकिल चलाना बंद कर दिया है। जिससे लोगों की दिनचर्या पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।
बाइक स्कूटर कार आदि को लोगों ने परिवहन का साधन बना लिया है। अतः बच्चों और बड़ों को साइकिल के उपयोग और जरूरत के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत लोगों को स्कूल, कॉलेज, दफ्तर आदि स्थानों पर साइकिल से जाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हुई।

विश्व में सबसे अधिक साइकिल का उपयोग कहां होता है ?

 नीदरलैंड की राजधानी एमस्टर्डम में 40% लोग काम पर जाने के लिए साइकिल का उपयोग करते हैं। साइकिल चलाने वालों की यह संख्या विश्व में सबसे अधिक है।

साइकिल चलाने के क्या लाभ है (What is the Benefits of Cycling)?

  • साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टम अच्छा रहता है। एक रिपोर्ट के अनुसार साइकिल चलाने से इम्यून सेल्स एक्टिव हो जाते हैं जिससे बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
  • हर रोज आधा घंटा साइकिल चलाना मोटापा कम कर देता है।
    *प्रत्येक दिन सुबह साइकिल चलाने से फिटनेस बनी रहती है।
  • साधारण व्यक्ति के मुकाबले हर रोज 30 मिनट साइकिल चलाने वाले व्यक्ति का दिमाग अधिक एक्टिव रहता है। ऐसे लोगों का ब्रेन पावर 15 से 20 फ़ीसदी ज्यादा बढ़ जाता है।
  • साइकिल में डीजल या पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होती जिससे प्रदूषण नहीं फैलता और पर्यावरण के लिए अनुकूल होता है। इसलिए साइकिल यातायात का सबसे सस्ता और स्वस्थ साधन है।

क्या है साइकिल का इतिहास(What is the History of Bicycle)?

18 वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में ही यूरोपीय देशों में साइकिल के प्रयोग का विचार आ चुका था। वर्ष 1816 में पेरिस के एक कारीगर ने सर्वप्रथम इसे मूर्त रूप दिया था जिसे काठ का घोड़ा (हॉबी हॉर्स) कहा गया था सन 1865 में पेरिस के लालेमेंट ने पैर से घुमाए जाने वाले पेंडल युक्त पहिए का आविष्कार किया, जिस वेलॉसिपिड कहा गया। वेलॉसिपिड की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही इसकी मांग भी बढ़ने लगी। बढ़ती हुई मांग को देखते हुए अमेरिका, फ्रांस और इंग्लैंड के यंत्र निर्माताओं ने इसमें कई सुधार कर 1872 में इसे बेहतर से बेहतरीन बना दिया। इसमें लोहे की पतली पट्टी के तान युक्त पहिए लगाए गए। इसमें पीछे का पहिया लगभग 12 इंच के व्यास का तथा आगे का पहिया 30 इंच से 64 इंच के व्यास का होता था। इसमें गोली के वेयरिंग और ब्रेक भी लगाए गए, और इस प्रकार आधुनिक साइकिल बनकर तैयार हुई।
भारत में आजादी के बाद कई दशकों तक साइकिल यातायात का प्रमुख साधन रही। 1960 से लेकर 1990 तक भारत में अधिकतर परिवार साइकिल रखते थे। साइकिल के पहियों ने भारत की आर्थिक तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
साइकिल जहां गांव में किसानों के लिए मंडियों तक फसलों को पहुंचाने का महत्वपूर्ण साधन थी वही दूध वालों और मजदूरों के लिए यह साइकिल आज भी मुख्य साधन है। यदि भारतीय डाक विभाग की बात करें तो डाक विभाग कि पूरे तंत्र का आधार ही साइकिल थी। जिससे डाकिया घूम घूम कर चिट्टियां बांटते थे।

Read More Hindi Blogs

https://janpanchayat.com/category/interesting-facts/